Bikaner Live

गंगाशहर: गिफ्ट हाउस में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

बीकानेर@ गंगाशहर गाँधी चौक सिटी प्लाजा स्थित महावीर नोवेल्टी दुकान में रविवार की सुबह करीब 5 बजे दुकान में भीषण आग लग गई। आगजनी की घटना इतनी जबरदस्त थी कि दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया। इधर आग लगने की घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर मौजूद लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग की लपट इतनी जबरदस्त थी कि स्थानीय लोग आग बुझाने में असफल रहे। आधे घंटे देर से पहुंची दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इधर घटना की सूचना मिलने पर गंगाशहर पुलिस मौके पर पहुंचे हुए थे। रिहायशी इलाके में आगजनी की घटना की वजह से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। लेकिन बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी। दुकान धीरज भंसाली की गिफ्ट और कार डेकोरेशन की बताई जा रही।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

रविवार के श्रमदान से संवरा न्यायालय पार्किंग क्षेत्र, अब पूरी तरह साफ हुआ स्थान लगभग 8 ट्रैक्टर ट्रॉलियां कचरा हटाकर डंपिंग क्षेत्र भेजा गया, नियमित सफाई व्यवस्था बनाने का प्रशासन से आग्रह

Read More »
error: Content is protected !!