Bikaner Live

*विशेष अभियान के तहत पेयजल के लिए 15 नमूने*

बीकानेर, 10 नवम्बर। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि के निर्देशानुसार नगर निगम और जलदाय विभाग का पेयजल नमूने लेने का अभियान रविवार को भी जारी रहा।
जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेश पुरोहित ने बताया कि रविवार को निगम और जलदाय विभाग की संयुक्त टीम ने जय नारायण व्यास कॉलोनी और शिवबाड़ी क्षेत्र में विभिन्न घरों से पेयजल के 15 नमूना लिए। इस दौरान आमजन को मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया गया वहीं पेयजल गुणवत्ता की जानकारी ली गई। उल्लखेनीय है कि सात दिवसीय अभियान शुक्रवार को प्रारंभ हुआ। इस दौरान प्रतिदिन औसत 15 नमूने लिए जा रहे हैं।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

रविवार के श्रमदान से संवरा न्यायालय पार्किंग क्षेत्र, अब पूरी तरह साफ हुआ स्थान लगभग 8 ट्रैक्टर ट्रॉलियां कचरा हटाकर डंपिंग क्षेत्र भेजा गया, नियमित सफाई व्यवस्था बनाने का प्रशासन से आग्रह

Read More »
error: Content is protected !!