Bikaner Live

*कौम नागौरी लोहार समाज  का 14 वां सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न हुआ -विजय आचार्य  शहर भाजपा अध्यक्ष ने  दूल्हों को दिया आशीर्वाद*

बीकानेर। नागौरी लोहार समाज बीकानेर का रविवार को हसनैन चैरिटेबल ट्रस्ट में 14वां सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न हुआ।
सामूहिक विवाह के मीडिया प्रभारी जाकिर नागौरी ने बताया इस आयोजन में 54 लड़कियों का विवाह हुआ और कानपुर अहमदाबाद भीलवाड़ा जोधपुर नागौर नोखा पाली डूंगरगढ़ गंगानगर आदि शहरों से बारातें आई।

इस समारोह में देशभर से नागौरी लोहार समाज के हजारों की तादाद में मेहमान सम्मिलित हुए।
नागौरी लोहार सम्मेलन कमेटी के संयोजक अकरम नागौरी ने बताया बीकानेर शहर से आए गणमान्य अतिथियों ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
नागौर गवाड़ी ओर इंदौर गवाड़ी ने बीकानेर के इस सफल आयोजन को लेकर बीकानेर गवाड़ी के मौजूदा मेवेंबर मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर बीकानेर शहर भाजपा अध्यक्ष विजय आचार्य, बीकानेर शहर काजी शाहनवाज हुसैन,हाफिज फरमान अली, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ बीडी कल्ला, पूर्व कैबिनेट मंत्री भंवर सिंह भाटी, पूर्व महापौर हाजी मकसूद अहमद, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता साजिद सुलेमानी,अता हुसैन कादरी, पार्षद असलम,बाबा खान, रमजान अब्बासी, बीजेपी नेता सुरेन्द्र सिंह शेखावत, बीजेपी शहर महामंत्री श्याम सुंदर चौधरी,
फलोदी नगर परिषद उपसभापति सलीम नागोरी, पत्रकार सैय्यद अख्तर, के.कुमार आहूजा सहित आदि
ने पहुंच कर नव विवाहित वर वधु को आशीर्वाद दिया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

रविवार के श्रमदान से संवरा न्यायालय पार्किंग क्षेत्र, अब पूरी तरह साफ हुआ स्थान लगभग 8 ट्रैक्टर ट्रॉलियां कचरा हटाकर डंपिंग क्षेत्र भेजा गया, नियमित सफाई व्यवस्था बनाने का प्रशासन से आग्रह

Read More »
error: Content is protected !!