Bikaner Live

कस्बे की मुख्य शिक्षण संस्था श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय की भूमिका ने जीता दो कैटेगरी में गोल्ड..

श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय की छात्रा भूमिका पुत्री ओमप्रकाश सारस्वत ने जयपुर में आयोजित ओपन टूर्नामेंट में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए दो कैटेगरी में दो गोल्ड हासिल किए है। महाविद्यालय के डीपी मुकेश जांगिड़ ने बताया कि जयपुर के विद्याधर नगर में ब्राह्मण महासभा भवन में आयोजित “पिंक सिटी कप-2024” में भाग लेते हुए डेड लिफ्ट चैंपियनशिप के 55 किलो भार वर्ग में 120 किलो भार उठाकर भूमिका ने गोल्ड मैडल जीता है। इसके अलावा भूमिका ने बैंच में 60 किलो भार उठा कर भी गोल्ड जीता है। आयोजकों ने भूमिका को मंच पर सम्मानित किया। भूमिका ने बताया कि आगामी 21 नवंबर को श्रीगंगानगर में महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी। विजयी होने पर अनैक गणमान्य जन बधाई दे‌रहे है। श्याम महर्षि ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के छात्र छात्राएं शिक्षा के अलावा अन्य गतिविधियों में महाविद्यालय तथा श्रीडूंगरगढ़ का नाम रोशन कर रहे हैं।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

रविवार के श्रमदान से संवरा न्यायालय पार्किंग क्षेत्र, अब पूरी तरह साफ हुआ स्थान लगभग 8 ट्रैक्टर ट्रॉलियां कचरा हटाकर डंपिंग क्षेत्र भेजा गया, नियमित सफाई व्यवस्था बनाने का प्रशासन से आग्रह

Read More »
error: Content is protected !!