Bikaner Live

श्री कोलायत मेले को भव्यतम स्वरूप देने के लिए विधायक भाटी लगातार सक्रिय तैयारियों को दिया अंतिम रूप !!
soni

बीकानेर, 11 नवम्बर।श्री कोलायत मेले को दिव्य एवं भव्य स्वरूप देने के लिए श्री कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी गत लंबे समय से सक्रिय है आज पुन: एक बार श्री कोलायत क्षेत्र का दौरा किया तथा कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर भरने वाले मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं तैयारियों को अंतिम रूप दिया !!

विधायक भाटी ने कहा कि मेले में देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो,इसके मद्देनजर सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें इस संदर्भ में विधायक भाटी ने गत दिनों सभी विभागों के अधिकारियों की मंदिर परिसर में बैठक आयोजित कर सभी तैयारियों को समय रहते अंतिम रूप दिये जाने को दिशा निर्देशित किया था !!

कोलायत मेले पर पूरे कपिल सरोवर सहित मंदिर मंदिर परिसर में कपिल मुनि की जीवनी के प्रसंगों एवम् सनातनी देवी देवताओं रमणीय दृश्य चित्रकारी के माध्यम से दीवारो पर उकेरे गए है साथ ही सरोवर के चारो तरफ़ रोशनी की ज़बरदस्त जगमगाहट आने वाले मेलार्थियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा !!

भाटी ने बताया कि प्रशासनिक स्तर के साथ साथ सामाजिक कार्यकर्ताओ भामाषाहो के सहयोग से अनेकानेक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है ताकि मेलार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो ऐसा हम सब का प्रयास सार्थक रहेगा !!

भाटी ने कहा कि मेले की भव्यता के लिए नियंत्रण कक्ष सक्रिय रहे तथा प्रत्येक स्थिति पर तुरंत समाधान सुनिश्चित किया जाए सरोवर के आसपास गोताखोर तथा एसडीआरएफ को टीमों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कानून व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली और पर्याप्त जाब्ता तैनात करने को कहा। पार्किंग, वाहनों की आवाजाही, आवास, पेयजल सहित प्रत्येक व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहें !!

सादर – कार्यालय विधायक श्री कोलायत !!

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!