Bikaner Live

बीकानेर के अंकित सोनी को पी.एच.डी.

बीकानेर, 11 नवम्बर। बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एण्ड साइंस (बिट्स) पिलानी की ओर से बीकानेर के अंकित सोनी को ’’संचार सीमाओं के अन्तर्गत बहु रोबोट प्रणालियों के लिए समन्वय एल्गोरिद्म का डिजाइन और कार्यान्वयन’’ विषय पर शोध करने पर पी.एच.डी.की उपाधि प्रदान की है।
बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एण्ड साइंस (बिट्स) के 95 वें दीक्षांत समारोह में शिक्षा और अनुसंधान उत्कृष्टता के 60 वर्षों के जश्न में यह उपाधि इसरो के अध्यक्ष डॉ.सोमनाथ, माइ्रक्रेन टेक्नोलॉजी के अध्यक्ष, सी.ई.ओ. संजय मेहरोत्रा, बिट्स पिलानी के कुलपति प्रोफेसर वी.रामगोपाल ने रविवार को की। डॉ. अंकित सोनी गंगाशहर बीकानेर के मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के पहले स्वर्णकार है जिन्होंने बिट्स से यह उपाधि प्राप्त की है। डॉ.अंकित ने उपाधि का श्रेय गुरुजनों, दादा इंजीनियर स्वर्गीय शंकर लाल कडे़ल सोनी, दादी परमेश्वरी, पिता दिनेश कड़ेल व माता अनिता को दिया है। उनकी प्रेरणा व प्रोत्साहन से ही यह मुकाम हासिल कर सकें है। श्री हरिद्वार मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार धर्मशाला के अध्यक्ष चंपालाल डांवर, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता भूरमल सोनी, मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार भवन के ट्रस्टी गणेश सहदेवड़ा, श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज ब्लड वॉरियरर्स, श्री युवा स्वर्णकार संस्थान के श्रवण कूकरा, राजेश बुटण, आर्यन सोनी, समाज सेवी विजय राज डांवर, देवकी नंदन व कल्पना, जयपुर के आनंदजी ढल्ला व मीडियाकर्मी शिवकुमार सहदेव ने डॉ. अंकित को शुभकामनाएं दी है।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

रविवार के श्रमदान से संवरा न्यायालय पार्किंग क्षेत्र, अब पूरी तरह साफ हुआ स्थान लगभग 8 ट्रैक्टर ट्रॉलियां कचरा हटाकर डंपिंग क्षेत्र भेजा गया, नियमित सफाई व्यवस्था बनाने का प्रशासन से आग्रह

Read More »
error: Content is protected !!