सनातन प्रेमी लोगों की एक जुटता से परिणाम सकार
बीकानेर गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति बीकानेर महानगर शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकिशोर तिवारी के निज निवास गोमती भवन में राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में चुनावों में भंगवा फहराने के उपलक्ष्य में उत्सव मनाया गया।

इस अवसर पर रामकिशोर तिवारी ने उपस्थित जन समूह को मुंह मीठा कर सर्वजनों को बधाइयां देते हुए कहा कि सनातन प्रेमी लोगों की एक जुटता से अति शीघ्र हिंदू राष्ट्र का सपना साकार होगा।
महानगर अध्यक्ष योगेंद्र भाटी और नगर मंत्री सुरेश शर्मा ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि आगामी 26 नवंबर को राष्ट्रीय महामंत्री के जन्म दिवस को शिक्षक संस्थाओं में सेमिनार कर संस्कार दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
संस्था के प्रवक्ता गोवर्धन सोनी के अनुसार 16 मार्च 2025 से भारत के प्रमुख तीर्थ स्थान पर पंद्रह दिवसीय सनातन यात्रा एवं बस द्वारा प्रचार करते हुए रवाना होगी।
इस अवसर पर सुरेंद्र पिंपलवा, गिरिराज पारीक, सुरेंद्र उपाध्याय और बाबूलाल पटवारी ने अपने विचार रखें।















