Bikaner Live

ओम बन्ना की 36 वीं पुण्यतिथि पर बीकानेर में 151किलो खीर प्रसादी का भक्तजनों के बीच में वितरण

बीकानेर। श्री ओम बन्ना सेवा समिति बीकानेर के द्वारा शनिवार को लोक देवता ओम बन्ना की 36वीं पुण्यतिथि के अवसर पर एमएन अस्पताल के सामने स्थित ओम बन्ना धाम के बाहर भक्तों और आमजन के लिए 151 किलो खीर प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया।
मंदिर सेवक सुरजाराम ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि पुण्यतिथि पर मंदिर प्रांगण में सुबह 9 बजे आरती की गई उसके बाद 151 किलो खीर की प्रसादी का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में वितरण किया। वितरण कार्यक्रम में दीपक पारीक, सुशील यादव, सुनील दत्त नागल, रामकिशोर यादव, प्रेम सिंह चांडी, सुरजभान सिंह, भानु प्रताप सिंह, सज्जन सिंह सियाणा, भंवरी देवी, कुशाल सिंह भाटी एवं रामू हलवाई सहित आदि ने सहयोग एवं प्रसादी वितरण कार्यक्रम की व्यवस्था संभाली थी।
सेवक सुरजाराम मोबाइल नंबर:9024452779
( फोटो 01 श्रद्धालुओं में ओम बन्ना मंदिर के बाहर खीर प्रसादी का वितरण।)

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!