बीकानेर, 23 नवंबर। युवा मामले एवं खेल विभाग के शासन सचिव डॉ. नीरज के. पवन शनिवार प्रातः 8 बजे जयपुर से सड़क मार्ग से रवाना होकर दोपहर 12.30 बजे बीकानेर पहुंचें।
डॉ. नीरज के पवन शनिवार को बीकानेर संभाग में चल रही विभागीय गतिविधियों का अवलोकन करने तथा संभाग में चल रहे विविध निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। डॉ श्री नीरज के पवन (वरिष्ठ IAS) शासन सचिव, युवा एवं खेल विभाग, राजस्थान सरकार के बीकानेर आगमन पर ज़िला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष CA सुधीश शर्मा एवं महासचिव श्री मानक व्यास द्वारा स्वागत किया गया.















