बाबा भैरवनाथ का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ बीकानेर संभाग में मनाया जारहा है। स्टेट वूलन मिल स्थित बाबा खूंखार भैरव मंदिर के पूरे परिसर को फूलों और गुब्बारों से सजाया गया और इत्र की सुगंध से पूरा परिसर
महक रहा है।
कार्यक्रम में युवा मामले एवं खेल विभाग के शासन सचिव डॉ. नीरज के. पवन ने श्री खूंखार भैरवनाथ मंदिर प्रांगण में भैरव अष्टमी के पावन पर्व पर पूजा अर्चना कर भैरव बाबा के जन्मदिन पर केक काटा और बच्चों को प्रसाद के स्वरूप में बांटा बाबा खूंखार भैरवनाथ का भोग लगाने के पश्चात भंडारे आयोजन रखा गया जो दोपहर से शाम तक लगातार जारी रहा कार्यक्रम के मुख्य संयोजक राजवीर सिंह राजावत और मित्र रहे। कार्यक्रम में समाजसेवी सुशील कुमार यादव पत्रकार अख्तर चूड़ीघर प्रेमचंद पाल आनंद आचार्य विनय थानवी प्रकाश सामसुखा दिलीप गुप्ता सहित पवन चांडक संजय गोयल सर्वजीत सिंह ढिल्लों रवी तंवर स्टेट वूलन मिल कॉलोनी निवासी अनेक गणमान्य लोगों ने शिरकत की।















