Bikaner Live

*नोखा तहसील के दो व्यक्तियों ने भरे देहदान संकल्प पत्र : अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. रेखा आचार्य को सौंपा*

*बीकानेर , दिनांक 25 नवंबर ।* सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर गुंजन सोनी द्वारा सर्व समाज मे चलाए जा रहे देहदान जागरूकता अभियान का असर जिले के नोखा तहसील के गांव भादला में देखने को मिला | पीबीएम के जरियाट्रिक सेंटर से डॉक्टर सुभाष गौड़ की प्रेरणा से भादला गांव निवासी भंते नागवंश ( जेठाराम ) और मोडाराम चौहान ने सोमवार को प्राचार्य कक्ष में अपनी देहदान का संकल्प पत्र भरकर अतिरिक्त प्राचार्य डॉक्टर रेखा आचार्य को सौंपा। एनाटॉमी विभाग के डॉक्टर निर्मला स्वामी ने संकल्प पत्र से जुड़ी औपचारिकताएं पूर्ण की । इस दौरान कमलेश कुमार व्यास , चेतन राम मेघवाल, हरिराम, रविदास और लक्ष्मी मेघवाल आदि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर डॉ. रेखा ने कहा कि देहदान का संकल्प पत्र भरना एक सराहनीय कदम है इससे अन्य व्यक्तियों में भी जागरूकता बढ़ेगी ।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!