Bikaner Live

*सृजन संवाद की दूसरी कड़ी 29 को, डॉ. प्रजापत के निबंध संग्रह पर होगी चर्चा*

बीकानेर, 27 नवम्बर। हिंदी साहित्य की विभिन्न विधाओं में प्रकाशित पुस्तकों पर चर्चा की श्रृंखला ‘सृजन संवाद’ की दूसरी कड़ी में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गौरी शंकर प्रजापत के हिंदी निबंध संग्रह ‘निबंध सबरंग’ पर 29 नवंबर को सायं 4 .15 बजे से सूचना केंद्र सभागार में चर्चा आयोजित की जाएगी।
राजभाषा संपर्क अधिकारी हरिशंकर आचार्य ने बताया कि डॉ. समीक्षा व्यास द्वारा पत्र वाचन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि कथाकार राजेंद्र जोशी करेंगे। मुख्य अतिथि डॉ. उमाकांत गुप्त होंगे। पूर्व में यह चर्चा 26 नवम्बर को होनी थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया था।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!