Bikaner Live

*देशनोक में श्रद्धालुओं की आवागमन सुविधा के लिए मुख्य सड़क निर्माण की स्वीकृति जारी*
soni

बीकानेर, 6 दिसम्बर। कोलायत विधायक श्री अंशुमान सिंह भाटी की अनुशंसा पर सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा बजट घोषणा 2024-25 के क्रम में देशनोक में श्रद्धालुओं की आवागमन सुविधा के लिए 1.3 किलोमीटर मुख्य सड़क निर्माण की स्वीकृति जारी कर दी गई है। विधायक श्री भाटी ने बताया कि नगर पालिका देशनोक में बादल सिंह के घर से पाबू खेजड़ा करणी माताजी मंदिर होते हुए रेलवे स्टेशन के सामने तक 1.3 किलोमीटर डामरीकृत सड़क निर्माण कार्य की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति विभाग द्वारा जारी की गई है।
श्री भाटी ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र देशनोक की मुख्य सड़क का निर्माण कार्य होने से देशनोक में मां करणी के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को भी आवागमन सुविधा मिलेगी। विधायक ने इस सड़क की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति जारी करने के लिए मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री व सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट का बीसवां सामूहिक विवाह समारोह और प्रतिभा सम्मान समारोह 28 जनवरी को केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने वर वधू को वितरित की ‘बरी सहित अन्य विवाह सामग्री’

Read More »

टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान : पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय गजनेर में जागरूकता कार्यक्रमसीएमएचओ डॉ. पुखराज साध ने बच्चों से की टीबी उन्मूलन में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील

Read More »
error: Content is protected !!