Bikaner Live

रातीघाटी शोध एवं विकास समिति की समीक्षा बैठक आयोजित, रातीघाटी युद्ध को प्राथमिक कक्षाओं के पाठ्यक्रम में मिले स्थान तथा राजस्थानी भाषा मे हो शिक्षण – जानकीनारायण श्रीमाली

बीकानेर,दिनांक 08 दिसंबर 2024। श्री पंचमंदिर पीठ में श्री नरेन्द्र सिंह बीका की अध्यक्षता में रातीघाटी शोध एवं विकास समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। समिति के महामंत्री ओमनारायण श्रीमाली ने बताया कि इस बैठक में 491 वें रातीघाटी विजय दिवस पर आयोजित बैठक की समीक्षा की गई। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के प्रारम्भ में समिति के दिवंगत सदस्य एवं पूर्व कोषाध्यक्ष स्व.महादेव प्रसाद आचार्य की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस बैठक को संबोधित करते हुए इतिहासज्ञ डॉ. जानकी नारायण श्रीमाली ने आगामी वर्ष की कार्ययोजना प्रस्तुत की व बैठक में उपस्थित समिति के सदस्यों के अनुमोदन उपरांत समिति के सर्व श्री नरेन्द्र सिंह बीका, गोविंद नारायण श्रीमाली, डॉ. रामगोपाल शर्मा, आनंद साध,मदन मोदी,प्रदीप सिंह विभिन्न कमेटियों के संयोजक मनोनीत किया। श्रीमाली ने राज्य सरकार से प्राथमिक स्तर तक पाठ्यक्रम में रातीघाटी युद्ध एवं राजस्थानी भाषा मे शिक्षण की मांग का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया जिसे भी समिति सदस्यों द्वारा ध्वनिमत से अनुमोदित किया गया।
इस अवसर पर स्व. माधोदास पुरोहित स्मृति शिक्षा पुरस्कार सुनील कुमावत को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हेतु प्रदान किया गया।
बैठक में शक्ति प्रसन्न बिठू, डॉ. रामगोपाल शर्मा, डॉ. राजेन्द्र जोशी ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर शिव शंकर चौधरी, राजेश यादव, छैलू सिंह, ओम सोनगरा, भीम सिंह राजपुरोहित एवं अनेक गण्यमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!