Bikaner Live

पक्षियों को पार्टी देखकर मनाया अपना जन्म दिवस विनीता ने

पक्षियों को पार्टी दे कर इस अनूठे तरीके से मनाया विनीता ने अपना जन्मदिन
जहां हर कोई अपना जन्मदिन चकाचौंध से भरपूर शानदार व भव्य रूप से मनाने का प्रयास करता है वहीं ऐसे भी कई लोग हैं जो सामाजिक और सेवा कार्यों को बढ़ावा देते हुए परमार्थ के लिए अपना जन्मदिन मनाना पसंद करते हैं।
ऐसी ही सेवा की मिसाल कायम करते हुए बीकानेर की विनीता सोनी ने अपने सोलहवें जन्मदिन को गौरैया की सेवा में मनाया। उन्होंने सेवा परमो धर्म टीम परमार्थ के माध्यम से 16 चुगा पात्र स्थापित करने का संकल्प लिया। सुश्री विनीता सोनी ने अपना जन्मदिवस अपने परिवार और मित्रगणों आदि के साथ गौरैया के लिए चुग्गापत्र स्थापित करते हुए मनाया।
उन्होंने अपने जन्मदिवस 8 जनवरी को सुबह से लेकर रात तक विभिन्न स्थानों पर 16 चुगागपात्र स्थापित किए। इस दौरान सुश्री विनीता सोनी ने बताया कि उन्हें यह प्रेरणा अपने पिता से मिली है और उनका प्रयास रहेगा कि ना केवल इस जन्मदिन पर बल्कि इस सेवाकार्य को निरंतर जारी रखा जाएगा। यहां बता दें कि सुश्री सोनी के पिता श्री श्रवण उर्फ रवि कुकरा समाज सेवी हैं और बीकानेर में पशु पक्षी प्रेमी के रूप में विख्यात हैं। श्री कुकरा सेवा परमो धर्म के फाउंडर हैं और विगत कई वर्षों से पशु पक्षियों की सेवा का पुण्य कार्य कर रहे हैं।
श्री कुकरा ने बताया कि यह नन्हीं सी चिड़िया धीरे-धीरे विलुप्त हो रही है। इसका मुख्य कारण शहरीकरण, रासायनिक प्रदूषण और रेडिएशन को माना जा रहा है। पिछले 15 सालों में गौरैया की संख्या में 70 से 80 फीसदी तक की कमी आई है। पिछले वर्षों में हमारी टीम ने चिड़िया का घोंसला, चिड़िया के लिए दाना पानी आदि थीम पर भी काम किया है।
इस अवसर पर अशोक जी सोनी डाँवर ने कहा कि हम सभी अपने, अपने परिवारजनों  के जन्मदिवस, शादी की वर्षगांठ आदि अवसर पर मानव सेवा, गौ सेवा या पशु पक्षियों की सेवा का कार्य करते हुए मनाएं तो जन्मदिवस पर लाखों हजारों रुपये खर्च करके पार्टी देने से अच्छा यह सेवा का कार्य होगा, जिससे पूण्य भी होगा और दुवाएं भी मिलेगी।
इस अवसर पर बीकानेर के समाज सेवी मांगीलाल जी कुकरा, अशोक जी सोनी, राजेश कुंदन, द्वारका प्रसाद सोनी, श्याम जी कुकरा, वैद्य राजेन्द्र विशनोई, महेश डावर, अशोक बूटन, आदि गणमान्य उपस्थित थे।

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

Related Post

error: Content is protected !!