Bikaner Live

सेवानिवृत बैंकर्स का निःशुल्क स्पाईन थेरेपी शिविर शनिवार को

सेवानिवृत बैंकर्स का निःशुल्क स्पाईन थेरेपी शिविर शनिवार को

सेवानिवृत बैंक कर्मियों का निःशुल्क स्पाईन थेरेपी शिविर शनिवार को सिकसेम थेरेपी सेंटर, जयपुर रोड पर शनिवार को आयोजित किया जा रहा है । ऑल इंडिया रिटायर्ड बैंक एम्पलाइज एसोसियेशन व सिकसेम थेरेपी सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में इस शिविर में सेवानिवृत बैंकर्स को निःशुल्क स्पाईन ट्रायल थेरेपी दी जाएगी । संगठन के सचिव आर के शर्मा ने बताया कि इस शिविर के लिये संगठन स्तर पर पंजीकरण किया गया है । अध्यक्ष भूदेव शर्मा ने बताया कि 1 फरवरी को दोपहर 3.30 बजे जयपुर रोड चर्च के पास स्थित सिकसेम थेरेपी सेंटर पर आधुनिक तकनीक वाली मशीन से एक्यूप्रेशर, मसाज, मोक्सा, कायरोप्रेटिक, एफ.आई.आर रेज हेक्सा द्वारा मिलता है । एलर्जी, कमर दर्द, घुटना दर्द, साइटिका, स्लिपडिस्क, सरवाइकल, गठिया, थायराइड सहित अनेक बीमारियों में थेरेपी लाभप्रद रही है ।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 163 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात: केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल एवं विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने किए लोकार्पण व शिलान्यास

Read More »
error: Content is protected !!