Bikaner Live

शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी के पिता कन्हैयालाल सिहाग के निधन पर उनकी पार्थिव देह परिजनों ने एसपी मेडिकल कॉलेज को सौंपी, प्राचार्य डॉक्टर गुंजन सोनी ने किए श्रद्धासुमन अर्पित

शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी के पिता कन्हैयालाल सिहाग के निधन पर उनकी पार्थिव देह परिजनों ने एसपी मेडिकल कॉलेज को सौंपी

प्राचार्य डॉक्टर गुंजन सोनी ने किए श्रद्धासुमन अर्पित

बीकानेर, 30 जनवरी । बीकानेर के बिग्गावास रामसरा निवासी कन्हैयालाल सिहाग ( पिता शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी ) के निधन पर उनकी पार्थिव देह भतीजे हीराराम सहू, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. विवेक माचरा ने गुरुवार को मेडिकल कॉलेज को सौंपी। इस दौरान प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉक्टर गुंजन सोनी ने शहीद कैप्टन के पिता के निधन पर शोक प्रकट किया, पार्थिव देह पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और परिजनों को इस दुःख की घड़ी में सांत्वना दी। डॉ. सोनी ने बताया कि कन्हैयालाल सिहाग का यह निर्णय
मेडिकल की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए प्रभावी साबित होगा इसके परिणाम स्वरूप भविष्य में सर्व समाज को कुशल चिकित्सक मिलने की संभावनाएं बढ़ेगी।

उल्लेखनीय है कि शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी के पिता कन्हैयालाल सिहाग का निधन बुधवार को हो गया था, उनकी आयु 79 वर्ष थी उनके संकल्प के अनुसार देहांत होने पर परिजनों ने उनकी पार्थिव देह गुरुवार को दोपहर डेढ़ बजे सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के शरीर रचना विभाग को सौंपी।

एनाटॉमी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश मणि के मार्गदर्शन में देह दान सम्बंधित औपचारिकता पूर्ण की गई इस दौरान डॉ. कविता पाहुजा, डॉ. गरिमा खत्री, डॉ. निर्मला, डॉ. के.आर. मीणा, डॉ. रामेश्वर व्यास, डॉ. अनीता, डॉ. भारती , मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के नवरतन श्रीमाली, लैब टेक्नीशियन कमलेश व्यास, अनूप गौतम, सुरभि नंदनी, शिव सिंह , श्रवण आदि ने पार्थिव देह को श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 163 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात: केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल एवं विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने किए लोकार्पण व शिलान्यास

Read More »
error: Content is protected !!