Bikaner Live

राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारम्भिक) परीक्षा रविवार कोजिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में देखी व्यवस्थाएं

राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारम्भिक) परीक्षा रविवार को
जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में देखी व्यवस्थाएं


बीकानेर, 31 जनवरी। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारम्भिक) परीक्षा-2024 का आयोजन 2 फरवरी को दोपहर 12 से सायं 3 बजे तक जिले के 61 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी। जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि एवं पुलिस अधीक्षक श्री कावेन्द्र सिंह सागर ने शुक्रवार को विभिन्न परीक्षा केन्द्रांे का निरीक्षण किया।
जिला कलक्टर ने राजकीय पाॅलिटेक्निक काॅलेज, राजकीय डूंगर काॅलेज, रामपुरिया लाॅ काॅलेज और आरएसवी स्कूल के परीक्षा केन्द्रों का देखा। उन्होंने परीक्षार्थियों के प्रवेश, निकास, बैठक, सुरक्षा सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को देखा और परीक्षा का आयोजन पूर्ण पारदर्शिता और नियम सम्मत तरीके से हो। इसमें किसी प्रकार की ढिलाई नहीं हो। परीक्षा के लिए नियुक्त प्रत्येक कार्मिक पूर्ण गंभीरता और जिम्मेदारी से कार्य करें। उन्होंने कहा कि पुलिस-प्रशासन द्वारा इससे जुड़ी सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया हैं
परीक्षा के लिए 20 हजार 833 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर वीडियोग्राफी की जाएगी। निजी परीक्षा केन्द्रों पर दो तथा राजकीय केन्द्रों पर एक-एक राजपत्रित अधिकारी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए 12 उड़नदस्ते गठित किए गए हैं। इनमें राजस्थान प्रशासनिक, पुलिस और शिक्षा सेवा के एक-एक अधिकारी को सम्मिलित किया गया है। पुलिस विभाग की ओर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नगर) को प्रभारी नियुक्त किया गया है। अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) रमेश देव परीक्षा के समन्वयक होंगे।
परीक्षा के सफल आयोजन के लिए लगभग पंद्रह सौ वीक्षक नियुक्त किए गए हैं। परीक्षा के लिए जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इसके दूरभाष नंबर 0151-2226031 है।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!