Bikaner Live

भगवान महावीर स्वामी के मंदिर में ध्वजारोहण,भक्ति संगीत के साथ पूजा

बीकानेर, 7 फरवरी। जैन श्वेताम्बर पार्श्वचंद्र गच्छ की साध्वी श्री पद्म प्रभा व सुव्रताश्रीजी के सानिध्य में शुक्रवार को आसानियों के चौक के भगवान महावीर स्वामी के जिनालय में वार्षिक ध्वजारोहण तथा सत्तर भेदी पूजा भक्ति संगीत के साथ की गई।
श्री जैन श्वेताम्बर पार्श्वचंद्र गच्छ के अध्यक्ष रविन्द्र रामपुरिया ने बताया कि शुक्रवार को रामपुरिया पिरोल से संघ के मंत्री प्रताप रामपुरिया के निवास से जयकारों के साथ ध्वजाएं जिनालय में लाई गई। साध्वीश्री सुव्रताश्रीजी ने मंत्रोच्चारण से ध्वजाओं का शुद्धिकरण कर लाभार्थी परिवारों को प्रदान की। जैन मांगलिक चिन्ह अंकित ध्वजाओं को अहमदाबाद से मंगवाया गया है। जिनालय में मूलनायक भगवान महावीर स्वामी की ध्वजा के लाभार्थी बंशीलाल-सिद्धकरण रामपुरिया, भगवान पार्श्वनाथ की ध्वजा के कमलचंद सुनील रामपुरिया, भगवान शांति नाथजी के ध्वजा के लाभार्थी जयचंद लाल विमल चंद रामपुरिया के परिजनों ने भगवान महावीर स्वामी, पार्श्वनाथ, भगवान शांतिनाथ के जिन बिम्बों के गुम्बज पर ध्वजाएं चढ़ाई जाएगी। पार्श्व महिला मंडल की अध्यक्ष मधु रामपुरिया के नेतृत्व में संगठन की सदस्याओं ने विभिन्न राग व तर्जों में भक्ति गीत गाकर तथा साध्वी सुव्रताश्रीजी ने मंत्रोच्चारण से परमात्मा की सतर भेदी पूजा करवाई। पूजा के दौरान विभिन्न राग व तर्जों में भक्ति गीत गाए गए। पूजा में कोलकाता, मुंबई व अनेक स्थानों से आए श्रावक श्राविकाओं ने हिस्सा लिया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!