Bikaner Live

*संभाग स्तरीय आरोग्य मेला शनिवार से, तैयारियों को दिया अंतिम रूप*

बीकानेर, 7 फरवरी। संभाग स्तरीय आरोग्य मेला शनिवार को प्रातः 11 बजे एमएम ग्राउंड में शुरू होगा। जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि द्वारा इसका उद्घाटन किया जाएगा। इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।
आरोग्य मेले के सहायक नोडल डॉ. प्रभु दयाल जाट ने बताया कि आरोग्य मेला 11 फरवरी तक प्रतिदिन आयोजित होगा।
नोडल अधिकारी डॉ. घनश्याम रामावत ने बताया कि आरोग्य मेले में आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं पंचकर्म पद्धति के विशेषज्ञों की भागीदारी रहेगी। योग एवं प्राकृतिक चिकित्सक द्वारा प्रतिदिन प्रातः 7 से 8 बजे तक योग सत्र का आयोजन किया जाएगा।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!