Bikaner Live

*शेर सिंह को मिली 11 अंकों की पहचान, खेत की मिट्टी का रिपोर्ट कार्ड*

बीकानेर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार प्रदेश भर में ग्राम पंचायत स्तर पर किसान रजिस्ट्री शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
बीकानेर जिले में भी जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि की अगुवाई में इनका आयोजन हो रहा है। अब तक यह शिविर किसानों के लिए लाभदायक साबित हुए हैं। बीकानेर पंचायत समिति के उदासर ग्राम पंचायत में ऐसा शिविर हुआ। इसमें किसानों को कृषि एवं उद्यान विभाग की अनुदान योजनाओं की जानकारी दी गई। किसानों को 11 अंकों का किसान पहचान पत्र मिला। किसान श्री शेर सिंह पुत्र श्री भूर सिंह को अपनी खेत की मिट्टी का मृदा स्वास्थ्य कार्ड प्राप्त हुआ। शेर सिंह अपने मृदा स्वास्थ्य कार्ड में दर्शाये सुझावों के अनुसार समुचित मात्रा में उर्वरक का उपयोग करेगा और उन्नत कृषि तकनीक अपनाकर अधिक उत्पादन प्राप्त कर पाएगा। क्षेत्र के अन्य किसानों ने भी अपने खेत की मिट्टी के नमूने जमा करवाए हैं। उन्हें भी जल्दी ही यह कार्ड मिलेंगे। शेर सिंह ने इसके लिए राज्य सरकार का आभार जताया है।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!