Bikaner Live

*गौ सेवा में समर्पित व्यक्तियों का हुआ सम्मान-गो सखा सम्मान समारोह आयोजित*

बीकानेर, 27 फरवरी। बीकानेर में आयोजित गो सथा सम्मान समारोह में गौ सेवा के प्रति समर्पित लोगों को सम्मानित किया गया। रिद्धि सिद्धि भवन में प्रायोजित इस कार्यक्रम में 32 गौशाला संचालक और 20 भामाशाहों को सम्मानित किया गया। समारोह में प्रमुख संतों, गो भक्तों, गौशाला संचालकों भौर भामाशाहों ने भाग लिया।

समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया, जिसमें संत सरजू दास, विमर्शनंद महानाज, बिहारी जी महाराज, और प्रभु प्रेमी जी महाराज ने अपनी उपस्थिति दी। इन संतों ने गायों की सेवा को पुण्य कार्य बताया और इसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गायों की सेवा से ही

जीवन का उद्देश्य पूरा होता है, और यह कार्य जीवन में बहुत ही महत्व रखता है।

कार्यक्रम में बीकानेर के विभित्र क्षेत्रों से आए गौशाला संचालकों और आमाशाहों को मंच पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गायों की सेवा से जुड़े कलाकारों को भी सम्मानित किया गया। गायों की सेवा के प्रति इन कलाकारों के समर्पण और उनकी प्रस्तुतियों ने समारोह को भऔर भी खास बना दिया। संतों ने अपनी वाणी से गायों की सेवा का महत्व बताते हुए कहा कि गायों के बिना कोई भी धार्मिक कार्य पूरा नहीं होता। उन्होंने यह भी बताया कि गाय की सेवा से चारों धामों का पुण्य प्राप्त होता है और यह कार्य हर

व्यक्ति को जीवन में करना चाहिए।

आयोजन के संरक्षक द्वारका प्रसाद पचीसिया, देवकिशन चांडक और राजेंद्र जोशी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह आयोजन बीकानेर में धर्म, सेवा और पुण्य का संदेश फैलाने में मदद करेगा।

गायों की सेवा को पुण्य मानते हुए सरजू दास महाराज अन्य संतों संतों ने इसे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण कार्य बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में गायों के प्रति सम्मान बढ़ेगा और लोग इससे प्रेरित होकर गायों की सेवा में अपना योगदान देंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी संकल्प लिया कि वे जीवनभर गायों की सेवा करेंगे और इस पुण्य कार्य को बढ़ावा देंगे। इस कार्यक्रम ने बीकानेर में गौ सेवा की भावना को और मजबूत किया और सभी को गायों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!