Bikaner Live

देवी रूप में आई कन्याओं ने मोह लिया मन, पहली बार हुई देवी रूप कन्याओं की महाआरती, ये रहीं विजेता, पढ़ें ख़बर

देवी रूप में आई कन्याओं ने मोह लिया मन, पहली बार हुई देवी रूप कन्याओं की महाआरती, ये रहीं विजेता, पढ़ें ख़बर

बीकानेर। देवस्थान विभाग द्वारा आयोजित ‘देवी रूपा बिटिया प्रतियोगिता’ शुक्रवार शाम रसिक बिहारी जी मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में 81 कन्याओं ने हिस्सा लिया। यह सभी अलग अलग देवी रूप में सज-धजकर पहुंची।
कार्यक्रम की अध्यक्षता देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गौरव सोनी ने की। वहीं बीजेपी की शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। इसके अतिरिक्त विहिप अध्यक्ष अनिल शर्मा, विहिप की कविता यादव व स्नेहलता यादव अतिथि थीं।मिस मूमल गरिमा विजय व मिस मरवण महक दफ्तरी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
देवी रूपा बिटिया प्रतियोगिता में शामिल हुईं कन्याओं का प्रस्तुतीकरण के साथ साथ पूजन भी किया गया। नवाचार करते हुए इन 81 कन्याओं की महाआरती भी की गई। महाआरती मां अन्नपूर्णा गवरजा मंडल ने की। महाआरती ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया।
विभाग की तरफ से भी देवी रूपा बिटिया प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली कन्याओं को सर्टिफिकेट व उपहार प्रदान किए गए। वहीं नौ चयनित कन्याओं को देवी रूपा बिटिया अवॉर्ड प्रदान किया गया। वागिशा मारू, हियांशी जैन, वाची पांडे, निशिका गुप्ता, याशिका गहलोत, तितिक्षा व्यास, सिया गहलोत, पूर्वी टॉक व पूर्वी मोदी का चयन टॉप-9 में हुआ। कार्यक्रम में मंच संचालन कार्यक्रम के समन्वयक रोशन बाफना ने किया।
इस कार्यक्रम में दुर्गा वाहिनी की कार्यकर्ताओं ने शिव तांडव व भारतीय योग से जुड़ी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में शंकर चांडक, बृजमोहन जिंदल, राजेश लदरेचा व पूनमचंद ने विभिन्न व्यवस्थाओं हेतु सौजन्य प्रदान किया। फोटोग्राफी राजेश आचार्य ने की।
विभाग की निरीक्षक सोनिया रंगा, राजेश दाधीच, गोपाल आचार्य, रितेश शर्मा, महेश कुमार, किशोर शर्मा, पुरुषोत्तम, कैलाश, मोहन, अभिषेक, राजेंद्र ने व्यवस्था सहयोग दिया। समन्वयक रोशन बाफना की टीम से राजकुमारी व्यास, शशिराज गोयल, हर्षिता शर्मा, अर्पिता शर्मा व इशिता कंवर ने बतौर कार्यकर्ता सहयोग प्रदान किया।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!