मलाड ! अखिल भारतीय संस्था गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति एवं मलाड स्थित अल्टl मोंटे के आपणु राजस्थान परिवार के संयुक्त तत्वाधान में गर्भपात ,भ्रूण हत्या जैसे पाशविक कृत्य और इससे उत्पन्न दुष्परिणामों से सामाजिक पतन व राष्ट्रीय संकट पर मार्मिक चर्चा हुई l
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश पूजन व दीप प्रज्वलन के साथ संस्था की राष्ट्रीय मंत्री सरिता सरावगी (रायपुर )ने करते हुए संस्था का परिचय देते हुए बताया
कि यह संस्था पिछले 29 वर्षों से ब्रह्मलीन संत स्वामी रामसुखदास जी महाराज की प्रेरणा से पूरे भारतवर्ष में बड़े-बड़े सम्मेलन, सेमीनारे व जन जागरण रेलियो का आयोजन व साहित्य वितरण कर भ्रूण हत्या विरोधी अभियान चलाकर समाज सेवा कर रही हैl
यह संस्था रजिस्टर्ड (NGO) होते हुए भी इसमें धन संग्रह ,चंदा या कोई सहायता नहीं ली जाती हैl
राष्ट्रीय महामंत्री श्याम सुंदर मंत्री, कुचामन सिटी ने पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव से नव पीढ़ी में संस्कारों के क्षय से उत्पन्न संकट पर विस्तार से चर्चा करते हुए संयुक्त परिवार की महिमा और नव पीढ़ी को पुरातन परंपराओं से जोड़कर वैज्ञानिकता का प्रचार करने के साथ
#बेटी को परनाओ बहू को पढ़ाओ#
पर जोर दिया l
मुख्य वक्ता एवं संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम किशोर तिवारी ,बीकानेर ने देश-विदेश के अनुभव प्रमाणिक तथ्यों के साथ बताएं,
जिन-जिन राष्ट्रों ने गर्भपात को जनसंख्या नियंत्रण हेतु माध्यम बनाया है l
वे राष्ट्र आज भारत सहित सभी अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहे हैंl
गर्भपात महा पाप है और क्रूरता के इस कृत्य से माता की पवित्र कोख में जीवित गर्भस्थ शिशु की हत्या की जाती है
और यह उस शिशु के संवैधानिक अधिकारों का घोर हनन हैl
तिवारी ने बताया कि गर्भपात के कारण हिंदुओं की संख्या निरंतर घट रही है
और अनेकों राज्यों की डेमोग्राफी बदलने से नागपुर जैसी जिहादी घटनाएं घटित हो रही हैl
उन्होंने चेताया कि इस सामाजिक कलंक को दूर करने के अविलंब प्रयास नहीं हुए और सख़्त कानून नहीं बना तो समाज व राष्ट्र घोर संकट में आ जाएगा एवंसामाजिक रिश्ते खत्म हो जाएंगेl
इस अवसर पर अमेरिका में बनी मूक चीख डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन एवं डिंपल सरावगी की अगवानी में बेटी बचाओ पर रचना , urvi अंजू अग्रवाल, प्रीति ,हीना आदि ने नृत्य नाटीका प्रस्तुत की l
गोष्ठी में विजय बगड़िया, हर्ष सरावगी, डॉक्टर श्याम अग्रवाल, सुनील शरण शास्त्री ,कमल पोद्दार, कृष्ण कुमार अडूकिया, देवकीनंदन जिंदल की गरिमामय उपस्थिति रही
कार्यक्रम संचालन ज्योत्सना चौधरी ने कियाl














