Bikaner Live

स्व. भामाशाह मूलचंद मालू व दिवंगत पत्रकारों की स्मृति में 65 यूनिट रक्तदान
soni


प्रेस क्लब सोसायटी ने  आयोजित किया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर , सरदारशहर तोलाराम मारू

स्व. भामाशाह मूलचंद मालू एवं दिवंगत पत्रकारों की पुण्य स्मृति में प्रेस क्लब सोसायटी की ओर से गुरुवार को उप जिला अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 110 रजिस्ट्रेशन हुए, जिनमें से 65 यूनिट रक्त डेडराज भरतिया अस्पताल की टीम द्वारा संग्रहित किया गया।

शिविर का शुभारंभ सेवा निवृत्त न्यायाधीश श्याम सुंदर लाटा, अस्पताल प्रभारी डॉ. चन्द्रभान जांगीड़, सीआई मदनलाल विश्नोई, जयचंद शर्मा, प्रेस क्लब अध्यक्ष हनुमानमल वर्मा, जितेंद्र राजवी, शोभा कांत स्वामी एवं दिपक बैद ने रिबन काटकर एवं देवर्षि नारद मुनि एवं दिवंगत आत्माओं के चित्र के आगे दीप प्रज्वलित कर किया गया।

रक्तदान की शुरुआत नरेंद्र शर्मा द्वारा की गई। इसके पश्चात डॉ. चन्द्रभान जांगीड़, डॉ. चंदन मोटसरा, डॉ. कमलेश भारतीय, ईएमटी संजय खीचड़, जितेंद्र सहित कुल 65 लोगों ने रक्तदान किया।

शिविर के अवलोकन हेतु कई गणमान्यजन उपस्थित रहे, जिनमें राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष केशरीचंद शर्मा, गणेश दास स्वामी, व्यापार मंडल अध्यक्ष शिव भगवान सैनी, रामलाल मिश्र, सीबीईओ अशोक पारीक, एसीबीईओ बाबूलाल पारीक, डॉ. पूनमचंद भाटी, गणेशदास स्वामी, राजकुमार तिवारी, अनिल गोयल, धर्मेंद्र कुलहरी, संपतमल जांगीड़, बाबूलाल प्रजापत, सुरेश गौड़, संजय पारीक, फूसाराम स्वामी, संजय सैनी, आनंद देरासरी, बुलाकी शर्मा, राजेन्द्र मोदी, मयंक मोदी, मोहनलाल सैनी आदि शामिल रहे।

प्रेस क्लब सोसायटी की ओर से अध्यक्ष हनुमानमल वर्मा, उपाध्यक्ष रमेश गौड़, सचिव मुरलीधर बोचीवाल, कोषाध्यक्ष कमल कुमार पारीक, संगठन मंत्री मुन्नालाल राव, हनुमान सोनी, सुरेश लाटा, दीनदयाल लाटा, मनीष पांडिया, रुस्तम खान, जाकिर कालिया, ताराचंद शर्मा, चैनरूप वर्मा, मनोज राव ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और सभी रक्तदाताओं व चिकित्सकीय टीम को प्रशस्ति पत्र भेंट किए।

शिविर में स्काउट गाइड की भूमिका भी विशेष रूप से सराहनीय रही।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!