Bikaner Live

विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर बीकानेर होम्योपैथिक एसोसियेशन ने डॉ. हैनिमैन का जन्मदिवस मनाया

विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर बीकानेर होम्योपैथिक एसोसियेशन ने डॉ. हैनिमैन का जन्मदिवस मनाया


गंगाशहर/बीकानेर -10/04/25 गंगाशहर स्थित पुरानी लेन ओसवाल पंचायती सभागार में आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. एल.एन. शर्मा ने डॉ. हैनिमैन की प्रतिमा पर द्वीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण किया.

होम्योपैथी के भविष्य पर चर्चा

डॉ. शर्मा ने होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के बारे में विस्तार से बताया कि इसका भविष्य उज्जवल है और पूरी दुनिया इसे स्वीकार कर रही है. उन्होंने बताया कि होम्योपैथी विश्वसनीय है और इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं हैं. इसका असर हमेशा सकारात्मक होता है और यह बीमारी की जड़ों को खत्म करने में सक्षम है.

निःशुल्क चिकित्सा शिविर और क्लिनिक

डॉ. शर्मा ने बताया कि बीकानेर शहर के प्रत्येक मौहल्ला/वार्ड में निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा मौहल्ला क्लिनिक खोली जाएगी. इससे हर बीकानेर वासी को होम्योपैथिक चिकित्सा का निःशुल्क इलाज मिल सकेगा. समय-समय पर हर माह निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया जाएगा.

निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

इस अवसर पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. एल.एन. शर्मा ने 68 रोगियों को निःशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श दिया. उन्होंने डॉ. हैनिमैन की जीवनी के बारे में भी बताया.

समारोह में विचार रखे

समारोह में पवन छाजेड़, मुकेश सोनावत, जगदीश गहलोत आदि ने अपने विचार रखे. समारोह के समापन पर बीकानेर होम्योपैथिक एसोसियेशन की तरफ से समारोह में पधारे अतिथियों को धन्यवाद दिया गया और डॉ. हैनिमैन जयंती की शुभकामनाएं दी गईं।

…..✍ प्रकाश सामसुखा

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!