Bikaner Live

भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर जिनालयों मेंपूजा, , आरती व भक्ति, अनेक श्रावक-श्राविकाओं ने रखा एकासना
soni

भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर जिनालयों में
पूजा, , आरती व भक्ति, अनेक श्रावक-श्राविकाओं ने रखा एकासना
बीकानेर, 10 अप्रैल। अहिंसा परमो धर्मः व जीओ और जीने का संदेश देने वाले भगवान महावीर स्वामी के जन्मोत्सव पर गुरुवार को जिनालयों में पूजा, विशेष आरती, ध्वजारोहण, भक्ति संगीत संध्या तथा नवकार महामंत्र तथा अरिहंत प्रभु के मंत्रों का जाप किया। अनेक श्रावक-श्राविकाओं ने एकासना किया तथा परमात्मा की स्तुति वंदना की।
बैदों के चौक के करीब छह शताब्दी से अधिक प्राचीन भगवान महावीर स्वामी के ’
जिनालय में जैन श्वेताम्बर तपागच्छ के गच्छापतिआचार्य धर्मधुरन्धर सूरीश्वरजी महाराज व 95 वर्षीय वयोवृद्ध साध्वी अमितगुणाजी महाराज आदिठाणा के सान्निध्य में मंत्रोच्चारण के वीर प्रभु महावीर की प्रतिमा का अभिषेक किया गया। श्री जैन श्वेताम्बर महावीर स्वामी जी का मंदिर के अध्यक्ष राजेन्द्र बैद व सचिव भूपेन्द्र बैद ने बताया कि मंदिर में चंदन पूजा, शांति स्नात्र एवं शांति कलश, तत्पपश्चात ध्वजारोहण, दोपहर को विचक्षण महिला मंडल की ओर से महावीर स्वामी की पंचकल्याणक पूजा की गई। शाम को 108 दीपको की आरती के बाद भक्ति संध्या का आयोजन की गई। पूजा में बैद, भंडावत व सोनावत परिवार के बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने हिस्सा लिया। मंदिर के पांच प्रमुख मंदिरों के साथ अधिष्ठायक देवों के जिनालयों में भी नया ध्वज चढ़ाया गया। पूजा में सूरत प्रवासी बीकानेर निवासी मंदिर के संरक्षक शांति लाल बैद सहित अनेक प्रवासी श्रावक-श्राविकाओं ने भागीदारी निभाई।
आसानियों के चौक के भगवान महावीर स्वामी के मंदिर में साध्वीश्री पदम प्रभा व सुव्रताश्रीजी के सान्निध्य में श्री अरिहंत जैन मंडलकी ओर से श्री जैन श्वेताम्बर पार्श्वचन्द्र गच्छ संघ के सहयोग से शकस्तव अभिषेक भक्ति संगीत के साथ किया गया। अभिषेक सौरभ राखचा की ओर से विधि विधान से करवाया गया। विभिन्न प्रकार की औषधियुक जल एवं बीज मंत्रों के उच्चारण से अभिषेक करवाया गया। वीरेन्द्र पप्पूजी बांठिया, पार्श्वचन्द्र महिला मंडल ने पूजा के दौरान भक्ति गीत प्रस्तुत किए । श्री जैन श्वेताम्बर पार्श्वचन्द्र गच्छ संघ के अध्यक्ष रविन्द्र रामपुरिया ने बताया कि श्री अरिहंत जैन मंडल के कुलदीप सुराणा, संजय बोथरा व राजेन्द्र कोचर के साथ पार्श्वचन्द्र गच्छ महिला मंडल व संघ के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

रांगड़ी चौक की बोहरों की सेहरी में स्थित भगवान महावीर स्वामी के मंदिर में शांति स्नात्र, शांति कलश व उसके बाद ध्वजारोहण किया गया। शाम को 108 दीपकों की आरती व उसके बाद भक्ति संध्या में त्रिशला नंदन भगवान महावीर स्वामी की स्तुतियां व भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। दिगम्बर जैन समाज के नसियाजी व बच्छावतों के मोहल्ले के भगवान महावीर स्वामी के मंदिर में पूजा प्रक्षाल की गई। डागा मोहल्ले के महावीर स्वामीजी के मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने पूजा की ।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!