Bikaner Live

विजय धर्मधुरंधर सूरीश्वरजी की निश्रा मेंतीन दिवसीय कार्यक्रम 12 से

विजय धर्मधुरंधर सूरीश्वरजी की निश्रा में
तीन दिवसीय कार्यक्रम 12 से


बीकानेर, 10 अप्रैल। जैन श्वेताम्बर तपागच्छ के श्रुत भास्कर वर्तमान गच्छाधिपति विजय धर्म धुरन्धर सूरीश्वरजी व माताजी महाराज अर्पणाश्रीजी के सान्निध्य में तीन दिवसीय कार्यक्रम 12 से 14 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा।
जैन श्वेताम्बर तपागच्छ श्री संघ के अध्यक्ष रिखब सिरोहिया व मंत्री विजय कोचर ने बताया कि संघ के साथ कोचर फ्रेण्डस क्लब की भी सक्रिय भागीदारी रहेगी। उन्होंने बताया कि 12 अप्रैल को सुबह साढ़े आठ बजे कोचरों के चौक के पंच मंदिर में परमात्मा का अभिषेक, रविवार 13 अप्रैल को ’’चलो मां विशला के धाम’’ का आयोजन होगा। जैनाचार्य व साध्वीवृंद के नेतृत्व में कोचरों की कुलदेवी विशला माता के मंदिर करमीसर पद यात्रा की जाएगी। विशाला माता के मंदिर मेंं पूजा व प्रसाद का आयोजन रखा गया है। इसके लाभार्थी कोचर फ्रैण्डस क्लब है। करमीसर से वापसी के लिए श्रावक-श्राविकाओं के लिए वाहन की व्यवस्था रहेगी।

कोचर ने बताया कि 14 अप्रैल को कोचरों के चौक में सुबह सवा नौ बजे संक्रांति महोत्सव आयोजित किया जाएगा। महोत्सव में पंजाब, दिल्ली सहित देश के अनेक इलाकों के श्रावक-श्राविकाएं शामिल होंगे। संक्रांति महोत्सव के पश्चात स्वधर्मी वात्सल्य का आयोजन होगा जिसके लाभार्थी लाभचंद, फतेह चंद कोचर परिवार होगा।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!