Bikaner Live

*हनुमान जन्मोत्सव पर सुंदरकांड का पाठ व प्रसाद वितरण- श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति*

12 अप्रैल, बीकानेर श्री गुरु अर्जुन दास सत्संग भवन एवं श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति द्वारा हर वर्ष की तरह हनुमान जन्मोत्सव का पावन पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ बनाया गया। इस अवसर पर समिति द्वारा सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और श्री रूद्र हनुमान जी को लड्डू, बूंदी, फल व केक का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। समिति के अध्यक्ष गुरु अर्जुन दास जी द्वारा सभी को हनुमान जन्मोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।और आशीर्वचन में कहा गया कि “हनुमान जी का जीवन हमें शक्ति, भक्ति और समर्पण का संदेश देता है। उनकी तपस्या और संघर्ष ने उन्हें हमारी श्रद्धा का प्रतीक बना दिया है। हर साल इस दिन को मनाने का उद्देश्य न केवल हनुमान जी की पूजा करना है, बल्कि उनके अद्भुत गुणों को अपने जीवन में अपनाने का भी है।”कार्यक्रम में समिति के अभिषेक गुप्ता, उषा गुप्ता, बसंत किराडू, वैभव, हिमांशी, मयंक व अन्य सदस्य सम्मिलित हुए।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!