Bikaner Live

शास्त्री नगर की वीर हनुमान वाटिका मेंळनुमानजी की प्रतिमा का मनोरम श्रृंगा, भक्ति संगीत संध्या में सचेतन झांकियां

शास्त्री नगर की वीर हनुमान वाटिका में
ळनुमानजी की प्रतिमा का मनोरम श्रृंगा, भक्ति संगीत संध्या में सचेतन झांकियां
बीकानेर, 12 अप्रैल। शास्त्री नगर की वीर हनुमान वाटिका में शनिवार को हनुमान जयंती महोत्सव सौम्य, प्रभावी व चमत्कारी आदमकद हनुमानजी की प्रतिमा के चिताकर्षक, मनोरम श्रृंगार किया गया। हनुमानजी महाराज के सवामणी का भोग चढ़ाया गया । आरती के बाद हुई भक्ति संगीत संध्या में जोधपुर के महेन्द्र सिंह पंवार व पार्टी ने सचेतन झांकियों के साथ भजनों की प्रस्तुतियां दी। भजनों की प्रस्तुतियों व झांकियों के दौरान उपस्थित श्रोताओं ने जयकारा लगाकर भक्ति का माहौल बढ़ा दिया। मंदिर में आकर्षक सजावट की गई।
श्री वीर हनुमान वाटिका समिति की सचिव व पूर्व पार्षद छाया गुप्ता ने बताया कि शनिवार को शाम सात बजे शिवबाड़ी के लालेश्वर महादेव मंदिर के अधिष्ठाता स्वामी विमर्शानंद गिरि के सान्निध्य में हुए हनुमान जयंती महोत्सव के कारण मंदिर के आगे मेले का सा माहौल था। दिल्ली के चार्टेड एकाउंटेंट प्रकाश गुप्ता, सचिन गुप्ता, संतोष गुप्ता आदि ने आरती करवाई तथा हनुमानजी के भोग चढ़ाया।
विधायक जेठानंद व्यास, सुश्री सिद्धि कुमारी, शहर भाजपा अध्यक्ष सुमन छाजेड़, सहित अनेक जन प्रतिनिधियों ने मंदिर में दर्श, किए । भक्ति संगीत संध्या में जोधपुर के महेन्द्र सिंह पंवार, श्रीमती सोनू जोशी, सुरेन्द्र पंवार, कमल परमार ने भगवान गणेश, रामजी, हनुमानजी शिव पार्वती सहित विभिन्न देवी देवताओं की झांकियों के साथ भजनों की प्रस्तुति दी। वरिष्ठ कलाकार दुर्गा परिहार, दीपिका बाबूनाथ, कमलेश चौहान ने गजानंद, शिव पार्वती, अंजनी माता, शबरी, मीरा व बालाजी के स्वरूप को धारण किया। बाबूनाथ ने मटकी नृत्य भजनों के साथ किया। तबले पर बीकानेर के मदन स्वामी, ऑर्गन पर कुंदन परिहार ढोलक पर चीकू व ऑक्टोपैड पर गोविंद छाता ने संगत की। अतिथियों का स्वागत सचिन गुप्ता, रवि किरण गुप्ता, निर्मला, जगदीश चौधरी, छाया गुप्ता व प्रकाश गुप्ता ने किया। लगातार तीसवें वर्ष आयोजित हनुमान जयंती महोत्सव के लिए मंदिर में रंग बिरंगी रोशनी की गई है तथा भक्तों की सुविधा के लिए टेंट तनवाया गया है। पुजारी पंडित आसाराम ओझा के नेतृत्व में प्रतिमा का आकर्षक श्रृंगार किया गया। पदो दिवसीय कार्यक्रम में शास्त्री नगर, पवनपुरी, ड्यूप्लेक्स कॉलोनी के हनुमान भक्तों व मोहल्लावासियों का सहयोग रहा। सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। बच्चों के लिए झूले आदि लगाए गए।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!