Bikaner Live

कम उड़ी पतंगे,खूब दिखा चाइनीज मंजा,लोग पंछी हुए घायल

बीकानेर में चाइनीज मांझे से सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन और नगर निगम की लापरवाही सामने आई है। आए दिन लोग चाइनीज मांझे की चपेट में आकर घायल हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन के आदेश सिर्फ कागजों तक ही सीमित हैं।

भवानी लौहार नामक युवक आज सुबह चाइनीज मांझे की चपेट में आकर घायल हो गया, जिसे सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण सोनी और भूरमल सोनी ने जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। युवक के नाक में मांझा फंस गया, जिसके लिए टांके लगाए गए।

पिछले साल पुलिया के दोनों ओर तारबंदी करवाई गई थी, लेकिन इस बार प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया, जिससे हादसे हो रहे हैं। सामाजिक संगठनों ने कई बार प्रशासन से पुलिया के दोनों ओर तारबंदी करवाने का आग्रह किया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!