Bikaner Live

ओम बन्ना जयंती की पूर्व संध्या पर विशाल जागरण व अखाड़ा – मलिका बाईसा ( किन्नर)
soni

बीकानेर। श्रीओम बन्ना सेवा समिति द्वारा गर्वमेंट प्रेस रोड़ स्थित ओम बन्ना सा धाम पर शनिवार की दोपहर को ओम बन्ना की भक्त मल्लिका बाईसा (किन्नर) के सानिध्य में बैठ रखी गई, जिसमें मंदिर की पुजारी भंवरी देवी ने बताया कि राजस्थान के बुलट वाले लोक देवता श्री ओम बन्ना सा के 71 वें जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर रविवार 4 मई की विशाल जागरण व अखाड़े का आयोजन किया जाएगा।

जिसमें लोकल कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे तथा अखाड़े में अपना हुनर दिखायेंगे।और अगले दिन सोमवार को जन्मोत्सव पर सुबह 9 बजे भक्तों द्वारा केक काटा जायेगा। तथा बाद में विशाल भंडारा लगाया जायेगा। शनिवार की बैठक में भानू प्रताप सिंह, प्रेम सिंह चांडी, कुशाल सिंह, राहुल सिंह, महेश चांवरिया सहित अन्य भक्त मौजूद रहे।
( फोटो 01 श्री ओम बन्ना धाम पर भक्त जनों द्वारा बैठक।)

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!