Bikaner Live

बंगाली कारीगरों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शुरू
soni

सरदारशहर – प्रेस रिर्पोटर हनुमान प्रसाद सोनी सरदारशहर ,बंगाली कारीगरों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शुरू पुलिस अलर्ट मोड परः
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। इसी क्रम में राजस्थान के चुरू जिले के सरदारशहर में पुलिस ने सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर में काम कर रहे बंगाली कारीगरों के दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। सुबह तकरीबन 10 बजे थाने में बगालीं कारीगर अपने डॉक्यूमेंट लेकर पहुंचे। थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने बताया कि एसपी साहब के आदेश अनुसार बांग्लादेशी नागरिकों की धरपकड़ का अभियान वर्तमान में चलाया जा रहा है। सरदारशहर में जो ज्वेलरी का काम करते है। सोने चांदी का उसमें बंगाली कारीगर काफी संख्या में यहां काम कर रहे हैं। तो उनकी आड़ में बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप से यहां नही रह रहा है। इस चीज की पड़ताल करवा रहै है। जो भी बंगाली कारीगर है या संदिग्ध है। उनकी आईडीटि प्रूफ लेकर व्यक्तिगत एक-एक को हम चैक कर रहै है। और कोई संदिग्ध बांग्लादेशी पाया जाता है। तो उसके खिलाफ नियम अनुसार कार्रवाई होगी। विश्नोई ने बताया कि दो दिनों से करीब 100 लोगों को वेरीफाई किया है। लेकिन हमें अभी कोई भी उनमें बांग्लादेशी नागरिक नहीं मिला है। और जो हैंडीक्राफ्ट की फैक्ट्री ईंट के भट्टे वहां भी पड़ताल जारी है। वही प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर में बंगाली कारीगर तकरीबन 200 से 250 के आस पास बताई जा रही है।पुलिस का मानना है कि सोने-चांदी की दुकानों में काम करने वाले बाहरी कारीगरों की संख्या अधिक होने के कारण यह ज़रूरी है कि उनकी पहचान पुख्ता की जाए। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस आम जनता से भी सहयोग की अपील कर रही है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!
Join Group
01:12