Bikaner Live

गांव की रोही में कुण्ड में गिरने से विवाहिता की मौत
soni

सरदारशहर – प्रेस रिर्पोटर हनुमान प्रसाद सोनी सरदारशहर कुण्ड में गिरने से विवाहिता की मौत, पिता ने की निष्पक्ष जांच की मांग सरदारशहर. करणसर गांव की रोही में कुण्ड में गिरने से विवाहिता की मौत का मामला पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार रूपलीसर निवासी हेतराम नायक ने रिपोर्ट दी कि उसकी पुत्री मंजू व बुधा की शादी 14 वर्ष पूर्व करणसर निवासी प्रभुराम व लालचन्द पुत्र जगदीश नायक के साथ की थी। दोनों बेटिया अलग-अलग अपने ससूराल में रहती है। मंजू के दो लड़के व एक लड़की है। रविवार को सुबह सूचना मिली की मंजू की मौत कुण्ड में गिरने से हो गई है। सूचना मिलने पर वह परिजनों के साथ करणसर पहुंचे। जहां पर उसकी बेटी मंजू कुण्ड में गिरी हुई मिली। सभी ने मिलकर मंजू के शव को कुण्ड से निकाला। उन्होंने बताया कि उसकी पुत्री मंजू की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। उसकी मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर कर निष्पक्ष जांच की जाए तथा मौत के असली कारण का पत्ता लगाया जाए। मुझे शक है कि उसकी पुत्री मंजू को उसके पति व ससूराल वाले मार कर कुण्ड में डाल सकते है। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!