
*जिला कलेक्टर से मिले रोटरी पदाधिकारी, आपदा में जल, भोजन और चिकित्सा संबंधित हर मदद का दिया आश्वासन*

रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स और रोटरी अपराइज के संयुक्त प्रयासों और सहयोगियों के अर्थ सह्ययोग से आयोजित होने वाला सुश्री जया किशोरी जी का मोटिवेशनल और स्पिरिचुअल कार्यक्रम ड्रीम टू रियलिटी 2.0 , आज क्लब द्वारा आगामी कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया।
*क्लब अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने बताया रोटरी सदैव हर जगह प्रशासन के तय नियमो के अनुरूप सह्ययोग करते हुए सेवा आदि के कार्य करती है।*
उसी को ध्यान में रख वर्तमान में देश मे चल रही गंभीर स्थिति को समझते हुए रोटरी रॉयल्स एवम अपराइज की टीम ने जिला कलेक्टर एवम अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों से भेंट की, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा के उपरांत वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए, इस आयोजन को निरस्त करने की घोषणा की।
*क्लब सचिव नीलम सिंघी ने बताया कि दोनों क्लब ने संयुक्त रूप से जिला कलेक्टर को एक लैटर सुपुर्द किया, जिसमे हर विकट स्थिति में रोटरी रॉयल्स और अपराइज की टीम द्वारा जरूरतमंद हेतु जल, भोजन एवम चिकित्सा की भरपूर व्यवस्था में सह्ययोग हेतु आश्वस्त किया।*
*जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने रोटरी रॉयल्स और अपराइज की टीम के इस प्रस्ताव की भरपूर सराहना की एवम ड्रीम टू रियलिटी आयोजन को स्थगित करने के निर्णय की सराहना की, साथ ही आगामी दिनों में इसे पूर्ण करवाने में प्रशासनिक सह्ययोग हेतु आश्वस्त भी किया।*
क्लब के वरिष्ठ रोटे डॉ शिशिर शर्मा ने जिला कलेक्टर का आभार व्यक्त किया।
क्लब साथी हेमंत सेखानी ने बताया कि इस आयोजन को ले कर शहरवासियों में भरपूर उत्साह है, आयोजन की सभी टिकट्स भी बिक चुकी है। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया स्थितियां सामान्य होने पर आयोजन को करवाना हमारा संकल्प है।
आज की जिला कलेक्टर से हुई मीटिंग में जिला परिषद के सीईओ श्री सोहन लाल जी (आईए एस) के साथ साथ क्लब से क्लब अध्यक्ष रोटे गोपाल अग्रवाल, अप राइज अध्यक्षा रोटे प्रियंका शंगारी, सचिव नीलम सिंघी, वरिष्ठ रोटे आनंद आचार्य, डॉ शिशिर शर्मा, हेमंत सेखानी आदि ने उपस्थिति दर्ज करवाई।













