Bikaner Live

इस जगह के लिए कैप्टन ठाकुर दिनेश सिंह भदोरिया ने नगर निगम को लिखा पत्र

हेडिंग,,, गंगा नगर चौराहे के बीच के बोर्ड को हटाकर पूर्व की तरह सबसे बड़ा लाल पत्थर का पिल्लर ओर छतरी बाकी पिलरों की तरह स्थापित की जावे,,, इस सर्किल का मूल नाम उर्मूल सर्किल है वही लिखा जावे,,, वेतनरी कॉलेज के कॉर्नर पर  से अवैध बस स्टेण्ड हटाकर उस स्थान की बाहरी दिवार को हटाकर भीमसेन चौधरी की मूर्ति के ठीक सामनेशाहिद मेजर जेम्स थॉमस की मूर्ति लगाई जावे,, बी, एड, कॉलेज की दिवार को तोड़कर बिना शिक्षा विभाग की परमिसन से तोड़कर निजी बस स्टेण्ड स्थापित किया गया उस जमीन को वापस शिक्षा विभाग को सौंपा जावे अथवा निगम प्रसाशन उक्त स्थान पर लगे थड़ी गाड़े, होटल, आदि के धारकों को नियमानुसार वैडर्स पालिसी बना कर 8 बाई 8 की दुकाने एक परिवार को एक ही आवंटित कर मासिक किराया वसूल कर निगम आय को बढ़ाने की पालिसी बनाये,, इस चौराहे पर यात्री विश्राम हेतु चौकी जो पीपल ओर नीम के पेड़ के नीचे बनी है उस पर हो रही व्यवसाईक दुकानों को हटाकर ग्रामीणों के लिये यात्री विश्राम गृह खाली कराया जावे,, तीर्थ स्थम्भ से गजनेर रोड़ की तरह डेरी बूथ के आगे 15 फ़ीट खाली स्थान पर लगे थड़ी गाड़ों को हटाकर यहाँ पक्की सड़क बना कर इस ओर चौराहे को सुगम बनाया जावे,,

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

Related Post

error: Content is protected !!