Bikaner Live

*लाइफ फाउंडेशन का सामाजिक दायित्व- जरूरतमंद बालिका की शादी में दिया आर्थिक और सामग्री सहयोग*
soni

भाजपा महिला मोर्चा की सक्रिय भागीदारी, जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ रहीं मार्गदर्शक

बीकानेर, 8 मई।
समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रही लाइफ फाउंडेशन संस्था ने एक आर्थिक रूप से कमजोर बालिका की शादी में सहयोग कर मानवता का संदेश दिया। इस पुनीत कार्य में राजस्थान अध्यक्ष मंजूषा भास्कर और शिवबाड़ी मंडल भाजपा महिला मोर्चा की सदस्याओं की महत्वपूर्ण भागीदारी रही।

इस कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ मार्गदर्शक के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि भाजपा जिला महामंत्री सरिता नाहटा ने भी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवाई।
लाइफ फाउंडेशन सचिव रजनीश शर्मा ने बताया कि संस्था की ओर से बालिका के परिवार को ₹11,000 नगद राशि, 11 साड़ी, 11 शर्ट-पैंट, चूड़ा, सोने की नोजपिन, चांदी के बिछुए, मेकअप किट, बर्तन, बेडशीट, व अन्य घरेलू आवश्यक सामान प्रदान किए गए।

कार्यक्रम प्रभारी अनु गोगिया ने बताया कि यह सहयोग बालिका के भाई, भाभी और दादी को संस्था द्वारा आदरपूर्वक सौंपा गया।

इस अवसर पर We Are Foundation की संस्थापक अर्चना सक्सेना भी उपस्थित रहीं और अलका पारीक ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट सदस्य:अर्चना सक्सेना,महक,रजनी तनेजा,
अनु गोगिया, कल्पना लोरिया, भानु आनंद, चांदनी मेहता, साक्षी भास्कर, सुमन स्याल, ऋतु नारंग, ललिता कालरा, अलका पारीक, पुष्पा सोनी, मोहना नारंग, इंदु समीर शर्मा, शशि सिंगला, मधु गोयल, मनीषा छाबड़ा, सीमा छाबड़ा, पद्मिनी, रेनू पोपली।

लाइफ फाउंडेशन की राजस्थान अध्यक्ष मंजुषा भास्कर ने बताया कि संस्था निरंतर समाज में सकारात्मक परिवर्तन हेतु प्रेरक कार्य कर रही है।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!