Bikaner Live

बीकानेर वासियों को जानकारी के लिए बता दें कि पूरी रात ब्लैक आउट नहीं है…

बीकानेर वासियों को जानकारी के लिए बता दें कि पूरी रात ब्लैक आउट नहीं है…

ब्लैकआउट उस वक्त होगा जब आपको अचानक से सायरन या हूटर सुनाई दें या अचानक से शहर की बिजली काट ली जाए। उस समय आपको सभी लाइटें बंद रखनी अंदर और बाहर। इनवर्टर या जनरेटर से जलने वाली लाइट भी बंद रखनी है।

दुकानदार और कर्मचारी विशेष रूप से ध्यान रखें कि वह दुकान और ऑफिस बंद करते समय अंदर और बाहर सभी तरह की लाइट बंद करके ही निकले।
जिस किसी के घर के बहार कैमरे या मीटर में तेज लाइट जलती है वे वहां पर टेप चिपका दें।

आप अपने सभी जरूरी काम निपटाकर 7 बजे तक अपने घर पहुंच जाए। इसके बाद में किसी तरह का कोई गाड़ी लेकर सफर ना करें अति आवश्यक होने पर ही घर से निकले अन्यथा आपको पुलिस रोक कर कानूनी कार्रवाई भी कर सकती है।

सरकारी आदेश अनुसार बीकानेर में ड्रोन कैमरा उड़ाना अलाउड नहीं है और आतिशबाजी भी प्रतिबंधित है।
शादी वाली जगह भी आप लाइट डेकोरेशन का इस्तेमाल न करें डीजे ना बजाए। इंडोर ही शादी की रस्में कम लाइट में निभाएं।

वैसे अभी रूटीन में सिर्फ जरूरत की लाइट का इस्तेमाल करें घर के अंदर और बाहर बिल्कुल भी ना करें क्योंकि दुश्मन देश की नजरे हम पर हैं और बॉर्डर एरिया में अचानक से ड्रोन हमले हो रहे हैं अतः बाहर लाइट बंद रखना देश हित में होगा

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

Related Post

error: Content is protected !!