Bikaner Live

आसमान से  धमाके की तेज आवाज से सहमे ग्रामीण, एक दूसरे स्थान पर फोन करके हाल पूछे, शाम तक कोई घटना की जानकारी नही मिली!
soni

जसरासर / बीकानेर
सोमवार  दोपहर को  आसमान से अच्चानक तेज धमाके आवाज  आसपास के गांव में सुनाई दी । जिससे एक बार लोग सहम गए, लेकिन शाम तक किसी अप्रिय घटना की जानकारी नही मिली क्योकि ये कोई बम/ मिसाइल का धमाका नही था
जानकारी के अनुसार दोपहर को जसरासर क्षेत्र में  आसमान से  धमाके की तेज आवाज सुनाई दी वर्तमान में चल रहे युद्ध के कारण तरह तरह के कयास लगाते हुए  ग्रामीणों में एक दूसरे गांव में अपने रिश्तेदारों को फोन करके जानकारी जाननी चाही लेकिन सभी धमाके की आवाज की सुचना देते रहे किसी स्थान पर कोई  घटना की पुष्टि नही हुई।
धमाके के साथ ही जसरासर संवाददाता के पास जसरासर,गिरवसर,मुंदड,गजसुखदेसर,मेंनसर, काकड़ा,बाढसर, लालगढ,साधासर,अमरसर,कांधलसर के लोगो का फोन आया लेकिन कही किसी घटना की सूचना नही मिली। जसरासर थानाधिकारी सन्दीप कुमार ने बताया कि धमाके की तेज आवाज जरूर सुनाई दी लेकिन किसी प्रकार की घटना की जानकारी अभी तंक नही मिली है। जसरासर नायब तहसीलदार ने बताया हवाई जहाज दिखाई दी व धमाके आवाज जरूर सुनाई दी लेकिन हादसे व का समाचार नही मिला
ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार आज बीकानेर जिले के जसरासर व नाल दो क्षेत्रो से आसमान में धमाके की आवाज के समाचार मीले है कोई बम व मिसाइल का धमाका नही था क्योकि : – सुपर-सोनिक या हाइपर-सोनिक वस्तुओं की चाल मैक संख्या में दर्शाते है। लड़ाकू विमान, मिसाईल के चाल को मैक संख्या द्वारा दर्शाया जाता है। इसी लिए ये अधिक ऊंचाई पर उड़ाया जाता है नही तो मकान/भवनों के नुकसान पहुंच सकता है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!