Bikaner Live

*अग्रवाल गौरव सम्मान समारोह एवं प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन उदयपुर में संपन्न- बीकानेर अग्रवाल सभा के सदस्यों ने किया प्रतिनिधित्व*
soni

पश्चिमी राजस्थान अग्रवाल सम्मेलन के तत्वाधान में अग्रवाल गौरव सम्मान समारोह एवं प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन उदयपुर में संपन्न हुआ । जिसमें भाग लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, एकदिवसीय कार्यशाला में प्रदेश के लगभग 500 से अधिक

दायित्वधारियों ने भाग लिया। प्रथम सत्र में अग्रवाल समाज के होनहार चयनित 19 न्यायिक मजिस्ट्रेट व समाज के विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिष्ठित व्यक्तियों का सम्मान किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान के. के. गुप्ता जी ने की मुख्य अतिथि राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश विनीत माथुर जी थे, मुख्य वक्ता न्यायाधीश मनोज जी गर्ग ने होनहार बच्चों को बधाई दी व कहा कि इन बच्चों ने समाज का नाम रोशन किया है तथा समाज में भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी। अति विशिष्ट अतिथि सांसद श्री दामोदर प्रसाद अग्रवाल विशिष्ट अतिथि गीतांजलि ग्रुप के चेयरमैन जे.पी.अग्रवाल, सौरभ जी खेतान, प्रशांत अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल,प्रदेश महामंत्री श्री संजय निमोदिया , युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित नागोरी , महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रूपा रामपुरसरिया आदि समाज के प्रबुद्ध अग्रजनों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। समाज संगठित हो, समाज में उन्नति के नए आयाम स्थापित हो, आने वाले समय में संगठन सुदृढ़ बने, प्रत्येक क्षेत्र में समाज की अग्रणी भूमिका रहे आदि विषयों पर मंथन हुआ। कार्यशाला बहुत प्रभावी रही। उदयपुर की टीम की व्यवस्था बहुत ही शानदार थी।
बीकानेर संभाग से प्रदेश युवा महामंत्री मुकेश हिसारीया , हनुमानगढ़ जिला उपाध्यक्ष तिलोक बंसल, चुरू जिलाध्यक्ष कैलाश जी चौधरी,चुरू युवा जिलाध्यक्ष संजय मुरारका बीकानेर अग्रवाल सभा से नरेंद्र कुमार अग्रवाल रामचन्द्र जी अग्रवालस सुमन अग्रवाल एडवोकेट
निशा अग्रवाल
गिरिराज अग्रवाल सहित अनेक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!