Bikaner Live

राजस्व गांवों में चलेगा विशेष स्वच्छता अभियानमंगलवार को होगा शुरू

राजस्व गांवों में चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान
मंगलवार को होगा शुरू

बीकानेर,19 मई। पंचायत राज मंत्री श्री मदन दिलावर के बीकानेर के गत दौरे के दौरान दिए गए निर्देशों की पालना में 20 मई (मंगलवार) से 10 दिन का विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसमें जिले की सभी ग्राम पंचायतों के राजस्व गांवों में सफाई अभियान चलाकर सभी गांवों को स्वच्छ बनाया जाएगा। इसके लिए सभी विकास अधिकारियों को जिला परिषद की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि वे सभी गांवो की गलियों, नालियों तथा आम स्थानों की साफ सफाई करवाना सुनिश्चित करें। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सोहनलाल ने बताया कि इस अभियान के दौरान ग्राम पंचायतों में जारी टेंडर व्यवस्था के तहत घर-घर कचरा संग्रहण का कार्य प्रतिदिन गांव की सफाई सड़कों की सफाई नालियों की सफाई और कचरे का उचित निस्तारण किया जाएगा। इसके तहत जन सामान्य को सफाई के लिए स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। गांव में बने सामुदायिक शौचालयों की नियमित सफाई की जाएगी। ग्राम वासियों को प्लास्टिक के उपयोग न करने के लिए जन जागरूकता गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। तरल कचरा प्रबंधन के तहत सोखते गड्ढों की सफाई की जाएगी और बंद पड़ी सीवर लाइनों को चालू कर गंदे पानी की निकासी सुचारू की जाएगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ गांव में गतिविधियों के माध्यम से एक सकारात्मक माहौल तैयार करना है।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!