Bikaner Live

गंगाशहर अस्पताल में गर्मी से बचाव की व्यवस्थाएं

गंगाशहर अस्पताल में गर्मी से बचाव की व्यवस्थाएं

बीकानेर/ गंगाशहर , 20 मई। बीकानेर में प्रचण्ड गर्मी को देखते हुए गंगाशहर के राजकीय सैटेलाईट अस्पताल में गंगाशहर नागरिक परिषद् ने अनुकूल व्यवस्थाऐं उपलब्ध करवाई है। वैसे तो अस्पताल के सभी ओ.पी.डी. कक्ष, वार्ड, नेत्र विभाग, प्रसूति विभाग आदि सभी कमरे वातानुकूलित करवाये जा चुके हैं। गैलेरी व वेटिंग एरिया आदि अन्य जगहों में भी समुचित कूलर, पंखों आदि की व्यवस्था है। परिषद् के कोषाध्यक्ष महेन्द्र चौपड़ा ने बताया कि अस्पताल के प्रवेश द्वार के पास ही रजिस्ट्रेशन एवं दवा वितरण केन्द्र के सामने बड़े कूलर लगवाये गये हैं। इसके साथ ही अस्पताल में रोगियों व उनके साथ आने वाले रिश्तेदारों को सीधी धूप से न गुजरना पड़े, इसके लिए खुली जगह को टेण्ट से कवर भी करवाया गया है।

बच्छराज रांका ने बताया कि अस्पताल में दो प्याऊ व चार वाटर कूलर की मय एक्वागार्ड की व्यवस्था है। जिससे पीने के लिए स्वच्छ व शीतल जल की उपलब्धता है। इस प्रचण्ड गर्मी एवं लू से राहत के लिए अस्पताल में आज कैरी पुदीना शर्बत की व्यवस्था भी की गई। इस सेवा से हजारों व्यक्तियों को संतृप्तता की अनुभूति हुई। रांका ने बताया कि आने वाले दिनों में नौतपा के कारण और गर्मी बढ़ने की सम्भावना को देखते हुए यह व्यवस्था जारी रखी जायेगी। अस्पताल के स्टाफ मेम्बर परमेश्वर ने बताया कि इस पुनीत कार्य में सहभागी बनकर आत्मतुष्टि की अनुभूति होती है।

सम्पतलाल दूगड़ ने बताया कि पिछले वर्ष भी भीषण गर्मी से बचाव हेतु इसी प्रकार की व्यवस्थाएँ परिषद् द्वारा उपलब्ध करवाई गई थी। जतनलाल दूगड़ ने अस्पताल में सेवा कार्यों में सभी प्रेरक व सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!