Bikaner Live

यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में धर्मेंद्र अग्रवाल ने बनाया स्वाद भरा स्वागत संदेश

बीकानेर 21.05.2025 देश के यशस्वी प्रधानमंत्री कल बीकानेर दौरे पर छोटी काशी बीकानेर पधार रहे हैं! यशस्वी प्रधानमंत्री के स्वागत में पलक पावडे बिछाए बीकानेरवासी अपने अनोखे स्वाद भरे अंदाज में लिम्का बुक रिकॉर्ड धर्मेंद्र अग्रवाल हर बार की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत बीकानेर के स्वाद भरे गोलगप्पे से” वेलकम नरेंद्र मोदी बीकानेर” और “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता और देश की सैनिकों की शौर्य गाथा, को आज अग्रवाल समाज चेतना भवन में अपने सदाबहार अंदाज में बनाया! धर्मेंद्र अग्रवाल का नाम लिम्का बुक  रिकॉर्ड मैं अंकित है वह देश और समाज के हित में अपने अनोखे अंदाज से हमेशा कुछ अनोखा करने का जज्बा रखते हैं! धर्मेंद्र अग्रवाल ने आज सैकड़ो गोलगप्पे के माध्यम से मोदी जी का अनोखा स्वागत संदेश और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता बनाया कार्यक्रम में अग्रवाल समाज चेतना समिति के अध्यक्ष सुशील बंसल महिला कार्य समिति की अध्यक्ष विजय श्री गुप्ता संतोष अग्रवाल भाजपा महिला अध्यक्ष श्रीमती सुमन छाजेड़ के साथ-साथ पत्रकार उपस्थित रहे ! अग्रवाल समाज द्वारा भाजपा शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़ का स्वागत किया गया वह उनको स्मारिका भेंट की गई कार्यक्रम में देशभक्ति भारत माता की जय वंदे मातरम और भारतीय सैनिकों की विजय और कुशल मंगल कामना की गई!

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!