Bikaner Live

एस एफ यू राष्ट्रीय संयोजक बछराज लुणावत का बीकानेर में बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल द्वारा सेवा सम्मान

एस एफ यू राष्ट्रीय संयोजक बछराज लुणावत का बीकानेर में बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल द्वारा सेवा सम्मान

“बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल, बीकानेर” द्वारा मंडल के सदन में आज श्री बछराज जी लुणावत – राष्ट्रीय संयोजक (sfu संकल्प समिति- श्री शांतक्रान्ति संघ) को आचार्य श्री विजय राज जी म सा की प्रेरणा से चलाए जा रहे ” आत्महत्या मुक्ति अभियान” में निःस्वार्थ सेवा कार्य हेतु “सेवा सम्मान” से विभूषित किया गया । इन अवसर पर अध्यक्ष श्री जुगल जी राठी ने कहा कि प्रेरणा स्रोत आचार्य श्री विजय राज जी म सा द्वारा विश्व कल्याण के भाव से चलाए जा रहे इस अभियान ने देश ही नहीं वरन विदेशों तक अपनी पहचान बनाई है ,यह अत्यंत गौरव की बात है व लुणावत जी निरंतर अपनी सेवाओं से इसको संचालित करने में सफल हो रहे हैं , यह अनुकरणीय है , उन्होंने कहा इस अभियान के लिये बीकानेर व्यापार मंडल सदैव सेवा के लिये तत्पर रहेगा । सचिव संजय जैन सांड ने कहा कि मानवता के मसीहा श्रद्धेय आचार्य श्री विजय राज जी म सा आत्महत्या मुक्त संसार की कल्पना लेकर लोक कल्याण के इस पुनीत कार्य को करने के लिये जन जन में जागृति जगा रहे हैं और इस अनमोल मनुष्य जीवन की महत्ता समझा रहे हैं । शांतक्रान्ति संघ के तत्वावधान में sfu संकल्प समिति के राष्ट्रीय संयोजक श्री बछराज जी लुणावत के उत्कृष्ट कार्यों हेतु सेवा- सम्मान से विभूषित करके हम सभी गौरवान्वित है । अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष विनोद बाफना ने सेवा के इस कार्य को उत्कृष्ट बताया । इसके अलावा सदन में उपस्थित बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के विजय बाफना, शांतिलाल कोचर ने लुणावत जी के सेवा कार्यों हेतु सराहना की व सम्मानित किया

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!