Bikaner Live

बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के अध्यक्ष जुगल राठी ने एसोसिएट संस्थाओं की ली वर्चुअल बैठक
soni


दिनांक- 21.05.2025 बीकानेर

बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के अध्यक्ष जुगल राठी ने एसोसिएट संस्थाओं की ली वर्चुअल बैठक
पलाना सभा को सफल बनाने किया आह्वान
यह आम सभा देश की सेना को धन्यवाद ज्ञापित करने का अवसर-जुगल राठी
बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के अध्यक्ष जुगल राठी ने अपनी ऐसासिएट संस्थाओं से वर्चुअल बैठक का आयोजन कर सभी को कल होने वाली सभा को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की इस अवसर पर राठी ने बताया की आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़ व पूर्व केबिनेट मंत्री श्री अरूण चतुर्वेदी सहित श्री श्रवण सिंह बगडी व मुकेश दाधीच को यह अवगत कराया कि हमने हमारी सभी एसोसिएट संस्थाओं को एक पत्र भेजकर यह निवेदन किया है कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के पश्चात् देश के सेनिकों, तीनों सेनाओं के जवानों व देशवासियों को सम्बोधित करने के लिए मॉ करणी की पावन धरा बीकानेर को यह गौरव मिला है इस दिन राजस्थान प्रदेश के लिए 26 हजार करोड़ के विकास कार्यो की घोषणा एवं अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 103 पुर्नविकसित रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया जाऐगा इसके लिए मान्य प्रधानमंत्री जी, यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी शर्मा व केन्द्रीय मंत्री व हमारे लाडले सांसद श्री अर्जुनराम जी मेघवाल का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मै आप सभी से आग्रह करता हूँ कि निम्न बिंदुओ को गौर कर इस सभा को सफल बनावें। वर्चुअल मीटिंग में एसोसिएट संस्थाओं को कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी की सभा वाले दिन ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने कार्मिको, श्रमिकों एवं कर्मचारियां संयुक्त स्वयम सभा स्थल पहुचें। इस अवसर पर जुगल राठी ने बताया कि मैं यह भरोसा दिलाता हूं कि देश की सेना को जब भी जरूरत होगी व्यापारी वर्ग हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर तैयार रहेगा इस अवसर पर सचिव संजय जैन सांड ने बताया कि यह देश की सेना के सम्मान में आयोजित सभा है इसमें सभी को बढ़-चढकर हिस्सा लेना है, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत का मान देश विदेश में बढ़ा है उसी प्रकार सेना के अदम्य साहस से व आतंकवाद को मूंह तोड जवाब देने से देश के हर नागरिक को गर्व है। एसोसिऐट संस्थाओे के सभी प्रतिनिधियों ने विश्वास जताया कि पलाना सभा को सफल बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास किया जाऐगा। वर्चुअल मीटिंग में एसोसिएट संस्थाओं के प्रतिनिधियों के अलावा सदन में विजय बाफना, शान्ति लाल कोचर, कमल बोथरा, ईमरान राठौड़, शिव सिंह शेखावत आदि उपस्थित रहें

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!