
बीकानेर टीम सावधान इण्डिया 077टीम सावधान इण्डिया 077 पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के साथ है ! आज ही टीम सावधान इण्डिया 077 के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया व राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग सोनी ने बीकानेर आई, जी श्री मान ओमप्रकाश पासवान तथा पुलिस अधीक्षक महोदय को एक ज्ञापन पत्र भेजकर लोकतंत्र के चौथे स्थम्भ यानि पत्रकारों के साथ किसी भी प्रकार के अशोभनीय दुर्व्यवहार को बीकानेर की टीम सावधान इण्डिया 077 एवं कार्यकर्ता ओर बीकानेर की जनता घोर निंदा करती है !साथ ही जिस किसी भी पुलिस अधिकारी के द्वारा किसी भी पत्रकार के साथ प्रधानमंत्री के आने के प्रोग्राम के दौरान जो दुर्व्यवहार किया है ; उसकी विभागीय जाँच की जावे! इसके लिये पाँच सदस्यों पुलिस अधिकारी की कमेटी मै एक वरिष्ठ अधिवक्ता तथा एक सेवा निवृत पुलिस अधिकारी को शामिल कर निष्पक्ष जांच कराई जावे! ठाकुर भदौरिया ने इस घटना को मातृ घटना नहीं बल्कि पुलिस अधिकारी के द्वारा अपने दायित्व के निर्वाहन के दौरान अपने पद की गरिमा के बाहर जाकर किसी भी सम्मानित मान्यता प्राप्त सज्जन पत्रकार के साथ किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार की कड़ी आलोचना की है!














