Bikaner Live

धीरदेसर पुरोहितान गांव के जागरूक युवाओं ने बचाई गायल हिरण की जान
soni



धीरदेसर पुरोहितान से उदासर रास्ते पर गांव के जागरूक युवक कैलाश बारूपाल और भागीरथ को सड़क पर एक घायल हिरण मिला जिसका कुछ ही समय पूर्व किसी अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारी गई जिस से हिरण के पाँव टूट गए। युवाओं ने गांव के ही जागरूक जीव प्रेमी मोहित सोनी लावट को फोन कर जानकारी दी जिसके बाद सोनी ने सेवा समिति में जानकारी दी और वन विभाग की टीम को सूचना देकर तुरंत वाहन भिजवाया और घायल हिरण को युवाओं द्वारा वन विभाग को सुपुर्द किया गया।
सोनी ने बताया की सोशल मीडिया से लगातार युवाओं को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है और सड़क हादसों को देखकर आजकल हर कोई पुलिस कोर्ट के डर से बिना रुके चले जाते है लेकिन सोनी द्वारा युवाओं को हमेशा जागरूक किया जाता है और युवाओं को जीवों के प्रति हमेशा जागरूक किया जाता है।
सोशल मीडिया पर सोनी के 1 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स है जिनको हमेशा निस्वार्थ भाव से सेवा करने के लिये प्रेरित किया जाता है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!