Bikaner Live

रविन्द्र रंगमंच परिसर में ’’मनी मंत्रा’’ ंद इनवेस्टमेंट चैट शो’’
soni

मुख्य वक्ता जयपुर के संदीप जैन ने   बताए निवेश के टिप्स
बीकानेर, 25 मई। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) के बीकानेर चेप्टर, जीतो यूथ विंग ओर से शनिवार को रविन्द्र रंगमंच परिसर में ’’मनी मंत्रा’’ ंद इनवेस्टमेंट चैट शो’’ सेमिनार आयोजित की गई। मुख्य वक्ता जयपुर के संदीप जैन ने खचाखच भरे हॉल में आपसी संवाद में उन्होंने युवाओं, विद्यार्थियों व सभी आयु वर्ग के निवेशकों के निवेश, स्टॉक मार्केट, भारतीय बाजार कि स्थिति व भविष्य के बारे में प्रश्नों के उतर दिए तथा अनेक टिप्स दिए।
प्रसिद्ध आर्थिक व विनियोजन के सलाहकार, ट्रेड स्विफ्ट ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड के सह संयोजक, जी बिजनेस के एक्सक्लूसिव पेनेलिस्ट संदीप जैन ने कहा कि भारत का भविष्य स्वर्णिम है। भारतीय कंपनियां भी पिछले वर्षों से विकास के पथ पर अग्रसर है। इन कंपनियों विशेषकर मिच्युवल फंड, माइक्रो कैप, मिड कैप,स्मॉल कैप, फ्लेक्सी कैप व मल्टी एसस्स्टस में कार्य करने वाली कंपनियों तथा शिक्षा, चिकित्सा, वर्क फ्रॉम होम, पर्यटन आदि क्षेत्रों में कार्य करने वाली कंपनियों में निवेश करें। उन्होंने कहा कि स्टॉक मार्केट में पैसा कमाना कठिन है। किसी भी शेर में निवेश करने से पूर्व ’’पहले बंदा फिर धंधा’’ सहित कंपनी की  आधारभूत व तकनीकी जानकारी रखें। कंपनियों की जानकारी व अध्ययन व अनुसंधान से ही बेहतर विनियोजन तथा भविष्य में आर्थिक सुदृढ़ता के बारे में विशेष, जानकारी दी।
प्रसिद्ध ब्रोकर संदीप जैन ने युवाओं से कहा कि युवा 25 से 35 वर्ष की आयु तक अपनी शिक्षा ग्रहण करें तथा अपने पैत्रिक धंधें पर ध्यान दें। ऐसा कोई निवेश या स्टॉक मार्केट में कार्य नहीं करें जिससे परिवार को तकलीफ हो। उन्होंने कहा कि परिवार के बच्चे से लेकर सभी सदस्यों के डीमैट खाते खोले, हेल्थ बीमा करवावें। विद्यार्थी सी.ए. व सी.एफ.ए. की शिक्षा ग्रहण करें । बाजार की जानकारी रखे तथा म्यूच्युअल फंड आदि विनियोजन के मॉडुअल पेपर दें, इससे विश्वास बढ़ेगा।  सुगमता से पैसे  कमाने के मार्ग को नहीं छोड़े।
मुख्य अतिथि जोधपुर के वरिष्ठ चार्टेड एकाउंटेंट ओम तापड़िया ने स्लाइड शो के माध्यम से बताया कि शेयर  मार्केट में इन्वेंस्ट करें। जिन्दगी में पैसा ही सब कुछ नहीं है शिक्षा, संस्कार व सामाजिक सरोकार भी जरूरी है। निवेश में बुद्धिमानी व संयम जरूरी है। लंबे समय तक किया गया निवेश लाभकारी रहता है।
पूरे कार्यक्रम  का संयोजन करते हुए बीकानेर के नामी ब्रोकर संदीप सुराणा,डायरेक्टर चंद्रकला ब्रोकिंग ने मुख्य वक्ता संदीप जैन से निवेश, शेयर मार्केट, भारत में शेयर बाजार की स्थिति व भविष्य के बारे में अनेक प्रश्न किए । उन्होंने कहा कि कोई भी कंपनी को कैसे देखे की धन को बचा सके। लोग शेर व कोमोडिटी बाजार को जुआ फाटका बताते है, इस संबंध में एक कहावत भी है ’’ खेलों गे सट्टो फाटकों, बिकेगो थाली बाटको’’ से कैसे उबर सकते है। सुराणा के साथ उपस्थित जन समूह के प्रश्नो का उतर देते हुए मुख्य वक्ता संदीप जैन ने कहा कि सावधानी, समझ से ही कार्य करने से लाभ की प्राप्ति हो सकती है अन्यथा हानि का मुंह देखना पड़ता है।
जीतो के बीकानेर चैप्टर के अध्यक्ष जयचंद लाल डागा, विशिष्ट अतिथि हंसराज डागा, चार्टर्ड एकाउंटेंट मानक कोचर, कार्यक्रम अध्यक्ष चार्टर्ड एकाउंटेंट सोहन लाल , ऋषभ बोथरा व अनंतवीर जैन ने दीप प्रज्वलित किया। अतिथियों का सम्मान जीतो के अध्यक्ष जयचंद लाल डागा, महासचिव पुनेश मुसरफ, जीतो महिला विंग की पूर्व अध्यक्ष रेणु गुजरानी, वर्तमान अध्यक्ष ममता रांका, महासचिव रजनी नाहटा, नीरज कोठारी, यूथ विंग के अध्यक्ष दर्शन सांड व विजय नवलखा आदि ने शॉल, माला से अभिनंदन किया। अतिथियों का परिचय देते हुए व आयोजन के महत्व को पुनीत बोथरा ने बताया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!