
बीकानेर 26.05.2025 नौतपा का दूसरा दिन हल्का गर्म रहा दिन में तापमान बढ़ोतरी को देखते हुए नगर निगम प्रशासन द्वारा बीकानेर के मुख्य बाजार मुख्य सड़क पर अग्निशमन यंत्र द्वारा पानी का छिड़काव किया गया! भारतीय मौसम विभाग के मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर ने आज यानी 26 को दोपहर तीन बजे यलो अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी आगामी तीन घंटों तक प्रभावी रहेगी। चेतावनी के अनुसार करौली, सवाई माधोपुर, बूंदी, बारा, कोटा, झालावाड़, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ जिलों और आसपास के क्षेत्रों में अचानक मौसम परिवर्तन की संभावना जताई गई है।
इन क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर मेघगर्जन, हल्की बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाएं चलने की आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों से आग्रह किया है कि वे सुरक्षित स्थान पर रहें और खुले में न जाएं। मौसम विभाग ने यह भी सुझाव दिया है कि पेड़ों के नीचे शरण न लें, बिजली से चलने वाले उपकरणों को बंद कर दें और मौसम सामान्य होने तक इंतजार करें। इस चेतावनी का उद्देश्य लोगों को समय रहते सचेत करना और किसी भी संभावित नुकसान से बचाव करना है। मौसम विभाग ने आगे जानकारी के लिए अपने वेबसाइट https://mausam.imd.gov.in/jaipur/ पर नज़र बनाए रखने की सलाह दी है।













