Bikaner Live

महिला पतंजलि योग समिति राजस्थान पूर्व की दो दिवसीय कार्यशाला जयपुर में बीकानेर जिले की रही सहभागिता

महिला पतंजलि योग समिति हरिद्वार राजस्थान पूर्व की जयपुर में 24,25 मई को दो दिवसीय कार्यशाला महिला पतंजलि योग समिति हरिद्वार राजस्थान पूर्व की जयपुर में 24,25 मई को दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ राज्य प्रभारी डॉ सरिता गुर्जर द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ सरिता गुर्जर ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आज की व्यस्ततम जीवन शैली में जन जन तक योग को पहुंचाने पर बल दिया। राजस्थान पूर्व सोशल मीडिया प्रभारी सुनीता गुर्जर ने मीडिया की आधुनिक तकनीकों द्वारा योग के प्रचार-प्रसार एवं जन जन तक पहुंचाने की जानकारी दी । कार्यशाला में 24 ज़िलों की लगभग 150 महिला सदस्यों ने भाग लिया। कार्यशाला में ज़िलों की कार्यकारिणी के कार्य,नये दायित्वों पर चर्चा की गई। डॉ सरिता गुर्जर ने योग शिविर आयोजित करने, योग कक्षाओं की संख्या में वृद्धि एवं पूर्ण समर्पण के साथ कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यशाला में सम्मिलित हुई कुछ महिला पतंजलि की सद्स्यों को नये दायित्व देकर सम्मानित एवं समिति में पूर्ण सक्रियता से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। बीकानेर जिला प्रभारी उमा शर्मा ने बताया कि कार्यशाला में बीकानेर की चार बहनों ने भाग लिया। एवं महिला पतंजलि योग समिति बीकानेर जिले की पूर्व सदस्य कमला कुमारी को पुनः संगठन मंत्री का दायित्व सौंपा गया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!